गढ़शंकर में मुलाजिमों और पेंशनरों ने निकाला रोष मार्च, सरकार विरोधी नारेबाजी

by
गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब एवं केंद्र सरकार की मुलाजिम और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों के प्रति अपनाए जा रहे गैर-जिम्मेदाराना रवैये के विरोध में पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट के आह्वान पर आज गढ़शंकर में रोष रैली और मार्च निकाला गया।
मुलाजिमों और पेंशनरों ने मक्खन सिंह वाहिदपुरी, सतपाल मिन्हास, बलवंत राम, विनोद कुमार, पवन कुमार गढ़ी और बलवीर खानपुरी की अगुवाई में गांधी पार्क में रोष रैली आयोजित की। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों में रोष मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर शाम सुंदर कपूर, जीत बगवाई, हरजिंदर सूनी, गुरनाम हाजीपुर और नरेश भम्मियां ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान मुलाजिमों और पेंशनरों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघर्षों और रैलियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें सुनने की बजाय लाठीचार्ज और आंसू गैस जैसे कदम उठाए, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति गुस्सा और बढ़ा है।
आगुओं ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा डीए जारी करने के आदेशों के बावजूद पंजाब सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को उनका हक देने में टालमटोल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों को पूरा डीए दिया जा रहा है, जबकि कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही पेंशनरों पर छठा वेतन आयोग भी पूरी तरह लागू नहीं किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार के इस रवैये को वे घर-घर जाकर उजागर करेंगे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, डीए की बकाया किस्तें तुरंत नकद जारी की जाएं, कोर्ट के फैसले को लागू किया जाए, पेंशनरों पर 2.59 का गुणांक लागू किया जाए, मान भत्ता कर्मियों पर न्यूनतम वेतन लागू किया जाए, खाली पदों को भरा जाए तथा महंगाई पर रोक लगाई जाए।
इस मौके पर पवन गोयल, राज कुमार, जगदीश पक्खोवाल, रमन कुमार, गोपी राम, हरभजन सिंह, जसविंदर सिंह, हंस राज, जोगिंदर हीर, ज्ञानी अवतार सिंह, रतन सिंह, शिंगारा राम, गुरदीप बेदी, गुरनीत सिंह, सतपाल सिंह, जोगिंदर ढाहां, रमेश कुमार और सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी कारोबारी ने किया सुसाइड : मरने से पहले बनाई वीडियो में पार्टनरों का लिया नाम

लुधियाना :  लुधियाना में एक प्रॉपर्टी कारोबारी द्वारा नहर में छलांग लगाकर जान देने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी ने यह कदम उठाने से पहले दो वीडियो...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन की ओर से गढ़शंकर में मसक वितरित किए गए।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में पत्रकार मंच व ईओ गढ़शंकर अवतार चंद शेखडी ने बंगा चोक पर पैदल चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे लोगों को कोरोना से बचने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेनांग के 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का मूल स्वरूप में पुनः शुभारंभ

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने प्रथम प्रकाश पर्व पर किया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश, सिख विरासत को विशेषज्ञों की देखरेख में संरक्षित करने की अपील...
article-image
पंजाब

मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एजीपी-कम– प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी

होशियारपुर, 07 जून: पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!