गढ़शंकर में रेलवे फाटक की समस्या संबंधी सांसद तिवारी ने डीआरएम रेलवे फिरोजपुर से की बात, जलद होगा समस्या का समाधान : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

by
गढ़शंकर, 26 फरवरी : गढ़शंकर में होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 26 फरवरी की सुबह 7:00 बजे से 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने डीआरएम रेलवे फिरोजपुर से बात की। इस संबंधी जानकारी देते हुए गढ़शंकर से पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बताया मनीष तिवारी जी की डीआरएम रेलवे फिरोजपुर से बात हुई जिसमें तिवारी जी ने विभाग से मांग की कि मुरम्मत का कार्य छुट्टी के दिनों या कुछ चरणों में समय की बांटकर किया जाना चाहिए। क्योंकि यह बंद फाटक मुख्य मार्ग जम्मू से लेकर चंडीगढ़ तक जाने वाले लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहा है। जम्मू के बाद चंडीगढ़ तक के सड़की मार्ग पर यह केवल एक ही रेलवे फाटक है जिसके बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दूर-दराज के लंबे सफर वाले लोगों को रास्तों की अनभिज्ञता के कारण भारी परेशानी सहन करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि डीआरएम रेलवे फिरोजपुर ने आश्वासन दिलाया कि वे जांच कर इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की 

गढ़शंकर, 6 मई: पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर तथा एसएमओ पीएचसी पोसी डा. रघुवीर सिंह के दिशा निर्देशों  अनुसार सरकारी हाई स्कूल में डघाम में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा : कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर

गढ़शंकर। आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर बेटी बचाओ के सलोगन के साथ बल्र्ड रिकार्ड बनाने निकली है। रावी बंदेशा रोजना अस्सी से एक सौ वीस...
article-image
पंजाब

नविया क़लमां नवी उड़ान’ बाल साहित्य पुस्तक के कलेंडर का विमोचन

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : जिला होशियारपुर में बाल साहित्य पुस्तक के कलेंडर का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी कमलदीप कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सकेंडरी गुरिंदरजीत कौर, उप शिक्षा अधिकारी सकेंडरी धीरज वशिष्ठ, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा...
पंजाब

सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे

अबोहर I   आज सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे। अशोक कुमार पिछले काफी समय से सफाई अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदीप जाखड़...
Translate »
error: Content is protected !!