गढ़शंकर में हादसे का डर…अंधेरी सड़क, सामने तेज रोशनी और बीच में डिवाइडर

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर। शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ चौक से नंगल चौक तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर डिवाइडर वाले हिस्से में है।

डिवाइडर के शुरू होने वाले स्थान से लेकर एसडीएम कार्यालय तक तथा आगे डिवाइडर खत्म होने वाले स्थान तक पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात में डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के डिवाइडर से टकराने या उसके ऊपर चढ़ने का खतरा बना रहता है।

हरप्रीत हैप्पी ने कहा सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के बीच अंधेरे में डिवाइडर दिखाई नहीं देने से स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मुख्य सड़क पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइटों की खराबी संबंधी शिकायत नगर परिषद के शिकायत रजिस्टर में दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक लाइटें ठीक नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर पर्याप्त रोशनी होना सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है।

पौड़ी नहीं होने से नहीं हो पा रही मरम्मत

मामले में वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्ट्रीट लाइटें काफी ऊंचाई पर लगी हैं और उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी पौड़ी उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरम्मत में दिक्कत आ रही है। वहीं, लोगों का सवाल है कि यदि लाइटों की ऊंचाई अधिक है तो उनकी नियमित देखभाल के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से क्यों नहीं की गई।

ईओ ने कहा- जल्द ठीक कराएंगे लाइटें

इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिवाली आने वाली है कल से स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवानी शुरू कर दी जाएगी। दिवाली तक शहर में सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी जाएगी।

फोटो कैप्शन :  शहर के मुख्य सड़क पर खराब स्ट्रीट लाइटें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम पंजाब सरकार की ऐतिहासिक पहल : चरणजीत सिंह चन्नी

सभी लोगों के लिए स्कीम लागू करके बराबरी दी गई :  चरणजीत सिंह चन्नी गढ़शंकर/होशियारपुर : पिपलीवाल गांव में आज मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड के तहत स्कीम लॉन्च की गई। इस मौके पर विशेष...
article-image
पंजाब

भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर केजरीवाल का तंज, इंटरनेट मीडिया पोस्ट से पंजाब की राजनीति गरमाई

चंडीगढ़ :आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए...
Translate »
error: Content is protected !!