गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों की तारों की हालत खस्ता, जोड़ नंगे, कई पोल टेढ़े, नगर काउंसिल द्वारा ध्यान नहीं दे रही : धीमान

by

विभागीय अनुशासनहीनता के कारण हर काम शिकायत करने पर ही देखा जाता है: धीमान

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के नंगे तारों के जोड़, सड़क में गिरी हुई बिजली की तारें और टेढ़े हुए खंभों की ओर नगर कौंसिल गढ़शंकर ध्यान नहीं दे रही। यह शब्द लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान और जसविंदर कुमार ने कहे। उन्हीनों ने उच्च अधिकारियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बार-बार लोगों द्वारा बताने के बावजूद ध्यान न देना हादसों को निमंत्रण देने के बराबर है। सड़क में गिरी हुई तारें कभी भी किसी भयानक हादसे को जन्म दे सकती हैं। डिवाइडर भी जगह-जगह से टूटा पड़ा है। म्यूनिसिपल एक्ट जिम्मेदारियों से भरा हुआ है। उन्हीनों ने कहा कि अगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट के अनुसार अधिकारी काम करें तो शहरी लोगों का जीवन काफी बेहतर हो सकता है और काफी हद तक हादसों से लोगों को बचाया जा सकता है। कितनी शर्म की बात है कि हर छोटे-छोटे काम के लिए राजनीतिज्ञों की सिफारिश ढूंढनी पड़ती है। लोग नगर काउंसिल को अपनी मेहनत की कमाई में से टैक्स दफ्तरों में एयर कंडीशनर में बैठने के लिए नहीं देते, बल्कि अपनी सेवाओं के लिए टैक्स देते हैं। उन्होनों ने सरकार से मांग की कि नगर कौंसिल के अंदर वर्क कल्चर में तुरंत सुधार किया जाए ताकि समय पर लोगों को सेवाएं मुहैया हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घेर कर मारपीट करने व चांदी की चेन तथा 64 सौ रुपए की लूट के मामले में दो महिलाओं स्मेत आठ नामजद

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने अंर्तगत गांव फतेहपुर खुर्द में एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी चांदी की चेन व 64 सौ रुपए लूटने के मामले में दे महिलाओं स्मेत आठ लोगों पर...
article-image
पंजाब

चाकू से 5 बार : पत्नी की हत्या, चरित्र पर शक के चलते

हाजीपुर :  गांव दगन में एक भट्ठा मजदूर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करके चाकू से पांच वार करते मौत के घाट उतार दिया। अपना गुनाह छिपाने के लिए आरोपित शव को...
article-image
पंजाब

सीएम मान को राज्य के हितों से समझौता नहीं करने देगे : सुखबीर सिंह बादल

खेमकरण : शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को पंजाब का पानी राजस्थान में जाने से रोकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगली एसएडी सरकार राजस्थान की सहायक...
article-image
पंजाब

संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में मनाया गया 87वां वार्षिक जोड मेला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :-सिख पंथ के निर्मल संप्रदाय के महापुरुष संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में 87वां वार्षिक जोर मेला गुरुद्वारा संत बाबा हीरा सिंह गांव सिंगडीवाला बाईपास चौक होशियारपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!