गढ़शंकर से नंगल रोड मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लेबर पार्टी ने जताया रोष

by

गढ़शंकर, 6 सितम्बर
गढ़शंकर से नंगल रोड मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लेबर पार्टी के अध्यक्ष जयगोपाल धीमान तथा जसविन्द्र कुमार ने मार्ग की दयनीय हालत को लेकर सडक़ का दौरा करने के उपरांत बताया कि 2016 की स्पैशल रोड रिपेयर के बाद इस सडक़ को न रिपेयर करने तथा न ही नई बनाने के लिए कई कोई पैसा प्रदेश सरकार ने जारी किया है।
उन्होंने कहा कि मार्ग की रिपेयर न होने से धूल मिट्टी से आसपास रहते लोगों व पशु-पक्षियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। परंतु विकास के नाम पर सरकार कोरे प्रचार कर रही है। धीमान ने बताया कि रोड टैक्स, स्पैशल रोड इनफ्रास्ट्रक्चर सैस प्रति लीटर 13 रुपये एवं डीजल प्रति लीटर 8 रुपये के अलावा एक्साइज ड्यूटी व जीएसटी वसूले जाने बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता बनी हुई है। इन पर ओवर लोड टिप्परों का आवागमन जारी है। उन्होंने कहा कि धूल मिट्टी के कारण बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बीमारियों की गिरफ्त में पहुंच चुके हैं। जबकि खस्ता हालत सडक़ों के कारण लोगों के व्हीकल खटारा हो चुके हैं। जबकि इस मामले के प्रति पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य एवं वन विभाग भी मूकदर्शक बना बैठा है। उन्होंने कहा कि धूल मिट्टी से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गढ़शंकर निवासियों का भारी आर्थिक व शारीरिक नुकसान कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार के भ्रामक प्रचार एवं सडक़ निर्माण हेतु संघर्ष के लिए लामबंद हों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी कार को टक्कर मारी’, सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो ने पंजाब पुलिस पर लगाए आरोप

चंडीगढ़ : सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह (डी.एस.) हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पंजाब के मोहाली...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त होने पर एसआई मोहिंदर पाल को पुलिस थाना गढ़शंकर में दी गई विदायगी पार्टी

गढ़शंकर -01 फरवरी : पुलिस थाना गढ़शंकर में  पैंतीस वर्ष पूरा कर सेवानिवृत्त हुए एसआई मोहिंदर पालको विदायगी पार्टी दी गई और इस समय उनके द्वारा बताए बेहतरीन समय को याद किया गया। एडीशनल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी की वापस : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के परिसर के बाहर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!