गढ़शंकर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स 7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में होंगे शामिल

by

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पेंशनर्स एसोसिएशन (रजि.) मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक बुधवार को मंडल प्रधान इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों तथा उन्हें लेकर चलाए जा रहे संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर 7 अगस्त 2026 को सेक्टर-39 स्थित अनाज मंडी, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली महारैली में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स भाग लेंगे। इस अवसर पर इंजीनियर कमल देव, बलबीर सिंह राणा, स्वर्ण सिंह, कुलवीर सिंह, भजन सिंह भौर, महिंदर लाल, हरपाल सिंह गिल, सोढ़ी लाल, निर्मल सिंह, विजय सिंह राणा, मूल राज शर्मा तथा सर्कल नेता जगदीश चंद्र बलाचौर ने कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि 18 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता (डीए) तुरंत जारी किया जाए, क्योंकि इस संबंध में माननीय हाईकोर्ट का फैसला भी आ चुका है। उन्होंने 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वेतनमान 2.59 गुणांक के आधार पर संशोधित करने, बंद किए गए 37 भत्तों को बहाल करने तथा प्रोबेशन संबंधी 15 जनवरी 2015 और 7 सितंबर 2016 के पत्रों को रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बजाय पंजाब सरकार के वेतनमान देने, 200 रुपये विकास कर की कटौती बंद करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह करने तथा वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की गई। बैठक की मंच संचालन की जिम्मेदारी बलबीर सिंह राणा ने निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बुरी तरह बर्बाद हो रहे पंजाब को बचाने के लिए एक मुहिम के रूप में आगे आ रही है बसपा : करीमपुरी

‘पंजाब बचाओ’ मुहिम मजदूरों, किसानों और जवानों को बचाएगी : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में अब तक सत्ता में आए सभी राजनीतिक दलों ने राज्य को लूटने के अतिरिक्त कुछ भी...
article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी, बीत के छात्र अनुज धीमान का स्कूल स्टाफ द्वारा विशेष किया सम्मान

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी ,बीत के छात्र अनुज धीमान को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रदर्शन करने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने पर सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्याध्यापक लखविंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
Translate »
error: Content is protected !!