गणेशपुर भारटा की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित विधायक रौड़ी के नेतृत्व में आप में शामिल

by

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : हलके के ब्लॉक माहिलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। ग्राम गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रौड़ी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल दिया है और राज्य के युवाओं को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। देश के बड़े औद्योगिक केंद्र पंजाब में निवेश कर प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं जिससे पंजाब के युवाओं को रोजगार मिलेगा। आप में शामिल हुईं सरपंच तीर्थ कौर ने कहा कि विधायक और डिप्टी स्पीकर ईमानदारी के साथ हलके का विकास कर रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण आप में शामिल हुए हैं। सरपंच तीर्थ कौर ने गांव के लिए 10 लाख की ग्रांट देने के लिए हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर का धन्यवाद किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह, हरजिंदर धंजल, गुरभाग सिंह, जसविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सुखदेव कौर, जसवीर सिंह, मोहन सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Registration of pre-primary wing of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 3 : All-round development of children, the Punjab Government has issued a notification to register private schools/institutions/play-way schools working in the field of early child care and education. Giving information, District Program...
article-image
पंजाब

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 12 को हड़ताल के लिए की गई महत्वपूर्ण बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मुलाजिम-पेंशनर जथेबंदियों द्वारा 12 फरवरी की हड़ताल संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक जिला हुशियारपुर किसान नेता शेर जंग बहादुर सिंह, पससफ ब्लाक प्रधन नरिंदर अजनोहा, जनरल सचिव मक्खण...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है पंजाब सरकार: मनीष तिवारी

नवांशहर, 15 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी : निकास कुमार

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित होशियारपुर, 25 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!