गरीबों के लिए वरदान साबित होंगी  सरकार की  नीतियां , कार्यक्रम व योजनाएं, बजट में रखा गया हर वर्ग का ख्याल: विधायक नीरज नैय्यर 

by
एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी :   सदर चंबा के विधायक नीरज  नैय्यर ने  प्रदेश सरकार   के दूसरे बजट को दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं गरीब और आम जन हितैषी बताया है।
नीरज  नैय्यर ने  कहा है कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है। जिसमें प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि है कि  बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत  दिहाड़ी को 240 रुपए से 300 तक बढ़ाने की घोषणा से  ज़िला में 1 लाख 40 हजार के करीब मनरेगा कामगारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि होमस्टे रजिस्ट्रेशन को हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत लाने से ऐसी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा  नगर परिषद चंबा  के सुल्तानपुर वार्ड में हेलीपोर्ट के निर्माण  होने से  संपूर्ण जिला में  साहसिक, धार्मिक तथा  इको पर्यटन  गतिविधियों  को और बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा है कि एससी, एसटी वर्ग के  युवाओं के लिए बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कोर्स शुरू होने से इन वर्ग से संबंधित युवाओं को लाभ मिलेगा तथा मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना  सामाजिक कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 गोलियां NRI को मार कर की हत्या :आए थे दीवाली पर इटली से, इलाके में दहशत

अमृतसर । 18 नवंबर 2018 की सुबह निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी विक्रम सिंह ने शनिवार रात इटली से लौटे एनआइआइ की गोलियां मारकर हत्या कर दी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पर हमला : नेता मोदी सरकार की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  शिमला, 18 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!