गरीब विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनी ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की निस्वार्थ सेवा : पूर्व सांसद खन्ना

by

पंजाब के राज्यपाल व डी.जी.पी. से गुरदेव सिंह को सम्मानित करने की खन्ना ने की सिफारिश
होशियारपुर 20 अगस्त  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि लुधिअना के पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं निभा रहे ए.एस.आई. गुरदेव सिंह द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाने, रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाने की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। खन्ना ने ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की इस निस्वार्थ एवं समाजसेवी भावना की सराहना करते हुए पंजाब के राज्यपाल व डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने की सिफारिश की है।
खन्ना ने कहा कि गुरदेव सिंह ने अपने पुलिस दायित्वों के साथ-साथ समाज के उस वर्ग के बच्चों के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया है, जो आर्थिक अभाव के कारण महंगी कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने सतगुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के माध्यम से गरीब परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों को यू.पी.एस.सी. की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध करवाकर शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गुरदेव सिंह के मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं तथा कुछ विद्यार्थियों ने पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचकर अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन किया है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज के सक्षम लोग जरूरतमंद विद्यार्थियों का हाथ थामें तो प्रतिभा को आर्थिक मजबूरियों के कारण कभी दबना नहीं पड़ेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि पुलिस सेवा को केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न मानकर समाज निर्माण का माध्यम बनाना गुरदेव सिंह की सोच को विशिष्ट बनाता है उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ, संवेदनशील और निस्वार्थ अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने से न केवल उनका उत्साह बढ़ेगा, बल्कि अन्य सरकारी अधिकारियों एवं समाजसेवियों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल से आग्रह किया कि ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए, ताकि उनकी इस प्रेरणादायी पहल को उचित पहचान मिल सके। खन्ना ने पंजाब के डी.जी.पी. को भी गुरदेव सिंह को अपने स्तर पर सम्मानित करने की अपील की ताकि गुरदेव सिंह की ताकि अन्य पुलिस अधिकारी भी अपनी ड्यूटी के साथ साथ समाज सेवा से जुड़ें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
article-image
पंजाब

वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए।...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

गढ़शंकर,  2 मार्च:  इलाके की विख्यात शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। समारोह का आगाज़ स्कूल गायन से हुआ। इसके...
पंजाब , समाचार

एनआरआईज ने किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए कंबलियां(लोईयों), गर्म जुराबें, तिरपालें, साबुन,तेल, टुथ बरुश आदि समान भेजा|

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में शामिल किसान जो दिल्ली के बार्डरों पर जत्थेदार गुरदीप सिंह जर्मनी, हरजीत सिंह ढिल्लों यूएसए, बलवीर लेहल यूएसए, कमलजीत लेहल यूएसए, हरप्रीत परमार यूएसए, बिल्ला भट्टी कनैडा, जसविंदर विरदी ईटली,...
Translate »
error: Content is protected !!