सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती : DC मुकेश रेपस्वाल ने दिलवाई सद्भावना दिवस की शपथ

by

एएम नाथ। चंबा :  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय चम्बा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेदों को बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से भरे देश में सभी वर्गों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन मूल्यों को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, जिला योजना अधिकारी डॉ.देवेंदर सिंह व नाजीर प्रवीण मैहता सहित कार्यालय के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता : 23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘ईट राइट मेला’ – ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा : मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना – DC जतिन लाल

रोहित भदसाली :  ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 171 व कुल्लू में 20 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

रोहित भदसाली। कुल्लू  : 20 पदों पर और ऊना में 171 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि मैसर्ज भारत बुकिंग हॉलिडेज प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगेः मुख्यमंत्री

विधायकी के लिए नहीं, रिजॉर्ट का काम पूरा कराने को वोट मांग रहे होशियारठा कुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में किया ताबड़तोड़ प्रचार एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!