गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी : 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती

by

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती

गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब ब्रिटेन की बियर ब्रांड्स भारत में पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेंगी। दरअसल, भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते  के बाद ब्रिटेन की बियर पर टैक्स में 75 प्रतिशत की कमी की गई है।
                         इससे बियर के शौक़ीनों को ब्रिटेन की बियर पर 75 प्रतिशत तक सस्ती कीमतों का फायदा मिलेगा। साथ ही, ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की पर भी टैक्स कम किया गया है, जिससे यह भी सस्ती हो जाएगी।
एफटीए से सस्ती ब्रिटेन की बियर
अब तक भारत में ब्रिटेन की बियर पर 150 प्रतिशत तक टैक्स लगता था, लेकिन अब एफटीए समझौते के तहत यह टैक्स घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इस टैक्स में कटौती का सीधा फायदा बियर के शौक़ीनों को होगा, क्योंकि अब ब्रिटेन की बियर पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेगी। इस समझौते का लाभ न केवल बियर के शौक़ीनों को मिलेगा, बल्कि अन्य ब्रिटिश उत्पादों पर भी टैक्स कम होगा।
एफटीए में और क्या बदलाव हुआ?
भारत और ब्रिटेन के बीच यह मुक्त व्यापार समझौता 6 मई को पूरा हुआ था। इस समझौते के तहत भारत ने ब्रिटेन की वाइन पर किसी प्रकार की शुल्क रियायत नहीं दी है, जबकि बीयर पर सीमित आयात शुल्क लाभ प्रदान किया गया है। वहीं, भारत के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि इस समझौते में वाइन को बहिष्कृत सूची में रखा गया है। इसका मतलब यह है कि ब्रिटेन से वाइन आयात पर कोई शुल्क कटौती नहीं की जाएगी।
अन्य उत्पादों पर भी मिलेगा फायदा
एफटीए समझौते से सिर्फ ब्रिटेन की बियर ही सस्ती नहीं होगी, बल्कि कुछ अन्य उत्पाद भी सस्ते होंगे। इनमें ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की, कार, और कुछ अन्य उत्पाद शामिल हैं। भारत में ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की पर 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। समझौते के 10वें साल तक इसे और घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसके अलावा ब्रिटेन भी भारत से आने वाले परिधान, चमड़े के सामान जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क कम करेगा।
भारत के कुछ कृषि उत्पादों पर कोई रियायत नहीं
एफटीए समझौते के तहत भारत ने कुछ कृषि उत्पादों जैसे डेयरी उत्पाद, सेब, पनीर, जई, पशु और वनस्पति तेल पर कोई आयात शुल्क में कमी नहीं की है। एक अधिकारी ने बताया कि इन उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती नहीं होगी, क्योंकि ये संवेदनशील कृषि उत्पाद हैं। साथ ही, व्यापार समझौते में इन उत्पादों को छूट दी गई है।
ब्रिटेन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है वाइन पर शुल्क रियायत न देना?
एफटीए में वाइन पर कोई शुल्क रियायत नहीं देने का कारण यह है कि यूरोपीय संघ इस क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी है। अगर ब्रिटेन को वाइन पर आयात शुल्क में रियायत दी जाती, तो यूरोपीय संघ की ओर से अपनी वाइन पर भी शुल्क कटौती के लिए दबाव बढ़ सकता था। इसलिए, ब्रिटेन ने यह निर्णय लिया कि वाइन पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में मोबाइल और विद्यार्थी विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 10 जुलाई : सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में कैरियर गाइडेंस गतिविधि तहत मोबाइल और विद्यार्थी विषय पर एक सेमिनार...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास का 12वीं का नतीजा 100 प्रतिशत

गढ़शंकर :पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई में ली गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित किए गए नतीजों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास की 12वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत...
article-image
पंजाब

ट्रक के नीचे बछड़े को कुचलने के मुद्दे पर लोगों ने गढ़शंकर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

गढ़शंकर, 25 जुलाई : गढ़शंकर थाने के समक्ष एक टिप्पर चालक द्वारा जानबूझकर एक बछड़े को कुचलकर घायल करने के बाद हिंदू संगठनों ने धरना दिया। विरोध करने पर टिप्पर चालकों ने युवक की...
Translate »
error: Content is protected !!