गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

by

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में मैसेज में ‘बॉम्बर’ लिखा देख लिया था। मैसेज देखने के बाद महिला ने शोर मचा दिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला से जानकारी मिलने के बाद सभी यात्रियों के सामान की जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था।
महिला ने जैसे ही व्यक्ति के फोन पर मैसेज देखा तो केबिन क्रू को जाकर इस बात की सूचना दी। उसे लगा की वह व्यक्ति संदिग्ध है। इसके बाद चालक दल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सतर्क किया। शख्स ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से चैटिंग कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड को उसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, इसके बाद व्यक्ति को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। जांच के बाद 185 यात्रियों को शाम करीब 5 बजे दोबारा फ्लाइट में बैठाया गया। वहीं शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि व्यक्ति के पास कुछ भी नहीं मिलने से उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। वह केवल चैटिंग ही कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Complete ban on sale of

District Magistrate issued orders to maintain fairness of the election process Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 26 : By-elections are being held on 27 July 2025 on the vacant seats of Sarpanches and Panches in the...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा : नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
Translate »
error: Content is protected !!