गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित

by
ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मार्च माह में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह मनाया जाता है।
सीएमओ ने बताया कि ग्लोकोमा आँखों की रोशनी के लिए खतरा पैदा करने वाला रोग है जो आँखों की नसों को खराब कर देता है। उन्होंने बताया कि इस रोग के कारण 40 साल की उम्र में ही आँखों में दिक्कत शुरू हो जाती है। ग्लोकोमा आमतौर पर 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों या विशेषकर उन्हें होता है जिनके परिवार में काला मोतिया का इतिहास रहा हो, जिन लोगों की आँख में चोट लगी हो या मधुमेह, गठिया, साँस की बीमारी व एलर्जी से पीड़ित लोग जिनका लम्बे समय से इलाज चल रहा है।
डाॅ रमण शर्मा ने बताया कि इलाज में लापरवाही से आँखों की रोशनी भी समाप्त हो सकती है। ग्लूकोमा के मरीजों का इलाज नियमित दवा के उपयोग, लेजर या सर्जरी के जरिए केवल शुरूआती दौर में ही संभव है। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज से आँखों को दृष्टिहीनता से बचाया जा सकता है।
जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी रिचा कालिया ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आँखें हमारे शरीर के सबसे खास और नाजुक अंगों में से एक होती हैै। अगर इनका ख्याल न रखा जाये तो छोटी सी परेशानी जिन्दगी भर की तकलीफ बन सकती है। उन्होंने बताया कि यदि आँखों से बल्ब के चारों ओर रंगीन गोले नजर आयें, आँखों में दर्द महसूस हो, रोशनी कम लगे तो यह ग्लोकोमा हो सकता है। अगर चश्में का नंबर जल्दी-जल्दी बदल रहा हो या असामान्य सिरदर्द और नेत्र दर्द हो रहा हो तो यह ग्लोकोमा का संकेत है।
इस अवसर पर वार्ड न० 3 की पार्षद परमजीत कौर, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, आशा वर्कर लता, सुमन, मीना, रीना, किरण, दर्शना पूनम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, मीणा कुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 18 मई। चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के लिए जल्द खोल दी जाएगी ढली टनल, मिलेगी जाम से मुक्ति : अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया चम्याणा, भट्टाकुफर, ढली का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शिमला 20 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चम्याणा का दौरा किया और अस्पताल सड़क को जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुख्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

एएम नाथ शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां परिवार सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के संबंध में जिला कल्याण अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!