आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से गांव-गांव लोगों को कुपोषण से सावधान करते हुए किया जाएगा जागरुक

by

पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से, कुपोषण के खात्मे के लिए होगी अलग-अलग गतिविधियां
31 मार्च तक लगातार होंगी गतिविधियां
होशियारपुर : महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से शुरु किया जा रहा है, जिस दौरान जिले में कुपोषण व जच्चा-बच्चा की सुचारु संभाल पर केंद्रित अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले के हर आंगनवाड़ी केंद्र व गांव में कुपोषण के खात्मे संबंधी लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 व 17 मार्च को आंगनवाड़ी सैंटरों में मैडिसनल पौधे लगाए जाने के साथ-साथ राष्ट्रीय मैडिसनल प्लांट बोर्ड की ओर से कुपोषण से बचाव के लिए जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 व 19 मार्च को पंचायतों के साथ बैठके होंगी व बच्चों का भार व लंबाई नापी जाएगी। इसी दिन बच्चों में कुपोषण की जांच की जाएगी ताकि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संभाल के लिए जरुरी कार्रवाई समय पर की जा सके।
अमित कुमार पांचाल ने बताया कि 20 व 21 मार्च को टीमों की ओर से लोगों के घरों में पहुंच कर योग व आयुर्वेद संबंधी जागरुकता फैलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को प्रधान मंत्री की ओर से पोषण एटलस, पोषण ट्रैकर व मिशन कलपतारु लांच किया जाएगा। इसी तरह 23 व 24 मार्च को सभी गांवों में योग संबंधी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा व 25 26 मार्च को पोषण वाटिका बनाने के लिए अलग-अलग तरह के बीज आंगनवाड़ी केंद्रों व लोगों को मुहैया करवाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पोषण वाटिका बनाई जा सके। 27 व 28 मार्च को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रोग्राम के माध्यम से पोषण के 5 सूत्रों के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा, जिनमें गर्भकाल के पहले एक हजार दिन महत्ता, अनिमियाय, डायरिया , हाथों व आस-पास की सफाई, पौष्टिक खुराक व पीने वाले साफ पानी के प्रयोग के बारे में बताया जाएगा।
इसी तरह 29 व 30 मार्च को कम लागत से तैयार होने वाले पौष्टिक भोजन के बारे में लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ पौष्टिक भोजन बनाने के तरीकों पर आधारित मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर स्कूली बच्चों के पोषण से संबंधित ड्राइंग मुकाबले भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से घरों के दौरे, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, पोषण वाक, हट्ट बाजार, प्रसिद्ध हस्तियां, यूथ ग्रुपों व सैल्फ हैल्प ग्रुपों के साथ बैठक कर पौष्टिक भोजन की महत्ता से परिचित करवाया जाएगा।  31 मार्च को स्थानीय प्रतिनिधियों व यूथ ग्रुपों के सुझाव लेते हुए पोषण अभियान के अंतर्गत आने वाले लक्ष्यों को पूरा करने व प्राप्तियों संबंधी चर्चा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुष्कर्म शिकायत में नाम आने पर एसजीपीसी ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह के नाम शिकायत में शामिल; फ्लाइंग विभाग करेगा जांच अमृतसर। बहरीन की एक महिला...
article-image
पंजाब

Baljinder Maan brings laurels to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 07 : Through the joint efforts of the Punjabi Department and the Publication Bureau, under the patronage of Vice Chancellor Dr. Jagdeep Singh and under the leadership of Department Head Dr. Rajwant...
पंजाब

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी...
article-image
पंजाब

हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान : पवन दीवान

गोल्फ लिंक स्थित सोढ़ी क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लुधियाना, 27 अक्तूबर : खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में अहम योगदान डालते हैं और एक...
Translate »
error: Content is protected !!