गवर्नमेंट टीचर युनियन द्वारा गढ़शंकर में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी का सम्मान 

by
गढ़शंकर, 7 सितंबर : आज गांधी पार्क गढ़शंकर में गवर्नमेंट टीचर युनियन (जीटीयू) द्वारा यूनियन के नेता मास्टर नरेश कुमार, मास्टर हरदीप कुमार, हेड मास्टर संदीप बडेसरों तथा सतपाल मिन्हास के नेतृत्व में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी लैक्चर्र (जिला साइंस सुपरवाईज़र) का विशेष सम्मान किया गया।
    इस मौके गांधी पार्क गढ़शंकर में स्थित मेजर सिंह लाइब्रेरी में  आयोजित संक्षिप्त समागम में नरेश कुमार, हरदीप कुमार, संदीप बड़ेसरों, सतपाल मिन्हास के साथ अध्यापकगण प्रदीप कुमार गुरु, दिलावर सिंह, बलविंदर कुमार, हरपिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, राज कुमार डोगरपुर के अलावा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नाजर राम, पैंशनर्स नेता शाम सुंदर कपूर, बलवंत राम, सरूप चंद लेक्चर्र, मेजर सिंह, फैडरेशन नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी, जीत सिंह बगवाईं, शिंगारा राम भज्जल, अध्यापक नेता मुकेश कुमार गुजराती, राजिंदर पाल आदि उपस्थित थे। इस मौके संबोधित करते नाजर राम, शाम सुंदर कपूर, नरेश कुमार, सतपाल मिन्हास, मक्खन सिंह वाहिदपुरी, शिंगारा राम भज्जल तथा मुकेश कुमार गुजराती ने सतनाम सिंह सूनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र निभाई शानदार सेवाओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्टेट अवार्ड प्राप्त करने पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में और भी प्राप्तियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके  सतनाम सिंह सूनी ने सम्मानित करने पर धन्यवाद करते हुए अपनी सेवा दौरान निभाई सेवाओं पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला और सभी की आशाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाते कहा कि वह आगे से और मेहनत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
फोटो कैप्शन:
गढ़शंकर में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी का सम्मान करते जीटीयू के अध्यापक तथा भ्रातृ जत्थेबंदियों  के नेता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13 वर्षीय बच्ची हत्या मामला: एएसआई बर्खास्त, दो अन्य पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर।  13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एएसआई मंगतराम को बर्खास्त करने के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी समेत 3 आईएएस अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तीन आईएएस अधिकारियों-प्रदीप...
article-image
पंजाब

नाबालिग के साथ अशलील हरकतें व धमकियां देने के आरोप में एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 4 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए...
Translate »
error: Content is protected !!