गढ़शंकर सब्जी मंडी में की जा रही टैक्स चोरी सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना : काहन चंद उपप्रधान मंडी

by

गढ़शंकर – यहां सरकार अधिकारियों की अच्छी कार्यप्रणाली का दावा कर कह रही है कि वह अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन उनके दावों की पोल गढ़शंकर की सब्जी मंडी में खुलती नजर आ रही है यहां टैक्स चोरी के कारण सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लग रहा है। टैक्स चोरी के रहस्यों से पर्दा उठाते हुए गढ़शंकर सब्जी मंडी के उपप्रधान काहन चंद ने पत्रकारों को बताया कि मंडी में सब कुछ अच्छा नहीं है, मंडी में अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकारी खजाने को करोड़ों की चंपत लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाली सब्जियां व फलों की नीलामी के बाद आढ़तियों द्वारा मंडी को मिलने वाली राशि की शरेआम चोरी कर अपनी जेबें भर रहे हैं। उनका कहना था कि उच्च अधिकारियों ने जानबूझकर कर मंडी में जिम्मेदार कर्मचारी को प्रभार नही दिया गया है। यह मंडी बिना किसी अधिकारी के चल रही है और इस झोलझाल से उच्च अधिकारियों को बनता हिस्सा पहुंचा दिया जाता है। काहन चंद ने कहा कि नियमों अनुसार मंडी में सुपरवाइजर का होना जरूरी है लेकिन गढ़शंकर की मंडी बिना सुपरवाइजर के राम भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर मंडी के कागजात की जांच की जाए तो बड़े घपले सामने आएंगे कि किस प्रकार विकास कार्यो के कामों में हेरफेर हुआ है। उनका कहना था कि इस सब के पीछे हेराफेरी करने वालों को सियासी आशीर्वाद प्राप्त होने के कारण कोई जांच होनी संभव नहीं है। वही शहर के लोगों का कहना था कि मंडी से अव्यवस्था का आलम है साफ सफाई भी नहीं है जिससे किसी बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
इस संबंध में मार्किट कमेटी के सचिव सुरिंदर पाल ने बताया कि सभी आरोप झूठे है और मंडी की आमदनी में हर महीने इजाफा हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर...
article-image
पंजाब

2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट 29 मार्च को माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कालेज से पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रहे पूर्व विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

इवेंट बाजी करने से नहीं रुकेगा नशा, बीते कल भी ओवर डोज से हुई मौत नीचे गिरने की कोई सीमा नहीं, सुक्खू सरकार और कांग्रेस ने नैतिकता के सारे मानक तोड़े एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!