गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शुमार : गुलाम नबी आजादी ने कांग्रेस से इस्तीफा

by

पूर्व सीएम रह चुके आजाद कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के अहम सदस्य थे
नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे से समय से पार्टी ने नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। कुछ दिन पहले ही आजाद ने कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे में आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
गुलाम नबी आजाद पिछले काफी वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के अहम सदस्य आजाद ने सोनिया गांधी को कांग्रेस में बदलाव को लेकर एक चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी के बाद काफी बवाल मचा था।
आजाद ने सोनिया को लिखी चिट्ठी में कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन दुर्भाग्य से जब से पार्टी में राहुल गांधी की एंट्री हुई, खासतौर पर 2013 के बाद जब आपने राहुल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया, तब से उन्होंने पार्टी में बातचीत का पूरा खाका ही ध्वस्त कर दिया। उन्होंने आगे लिखा है कि सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं साइडलाइन कर दिया गया। अनुभवहीन नेता पार्टी के मामले देखने लगे।
गुलाम नबी आजाद पिछले काफी समय से पार्टी ने नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन आजाद ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि आजाद को राज्यसभा से रिटायर होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी के बाद बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार कर रही प्रदेशवासियों से धोखा : जयराम ठाकुर

डीजल, बिजली,पानी के बाद बसों के किराए से आम लोगों के जेब पर बोझ डालने की तैयारी सरकार वापस ले टैक्सी का बढ़ा का किराया और बसों का किराया बढ़ाने का विचार छोड़े एएम...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश...
Translate »
error: Content is protected !!