गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

by

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए

नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु दिन-रात काम कर रही है और गांवों के सर्वपक्षीय विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यह प्रगटावा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विधायक नवांशहर अंगद सिंह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में नवांशहर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों की पंचायतों में विकास कार्यों हेतु 2.15 करोड़ रुपए की ग्रांटों के काम शुरू करवाने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर गांव में पार्क, सड़कें, गलियां, नालियां, गंदे पानी की निकासी, जल सप्लाई, स्ट्रीट लाइटें और अन्य विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांटे दी जा रही हैं, ताकि गांवों का सर्वपक्षीय विकास करते हुए उनमें शहरों के बराबर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास हेतु वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत दिलावरपुर में 9.21 लाख, करियाम में 40.89 लाख रुपए, काहमा में 56.48 लाख रुपए, नोरा में 58.25 लाख रुपए, सोना में 30.68 लाख रूपए और शहापुर में 19.89 लाख रुपए की ग्रांटों से काम शुरू करवाए। उन्होंने हिदायत दी कि विकास कार्यों हेतु जारी की गई ग्रांटों का प्रयोग सही तरीके से किया जाए और इनके प्रयोग का सर्टिफिकेट जल्द भेजा जाए ताकि और ग्रांटों का प्रबंध किया जा सके। इस दौरान विधायक अंगद सैनी ने सांसद तिवारी का धन्यवाद किया, जिनके द्वारा लगातार हलके के विकास में योगदान डाला जा रहा है इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरपर्सन हरमेश कौर, बीडीपीओ राजेश चड्ढा, ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर सिंह, जिला महिला कांग्रेस प्रधान तजिंदर कौर, सरपंच हरविंदर सिंह सिद्धू, जरनैल सिंह नंबरदार, पंचायत सचिव मुख्त्यार सिंह, सरपंच हरविंदर सिंह संघा, सरपंच दिलबाग सिंह, डॉ कमलजीत लाल, सतनाम सिंह खामा और संबंधित गांवों के गणमान्य व गांव वासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ पावरकाम के सब आफिस बीनेवाल में रोष धरना लगाया

बिजली कट लगते ही बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गहराया पहले पैटर्न पर 24 घंटे बिजली देने की मांग भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र में लग रहे बिजली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ के सामने भाजपा का ‘सिख न्याय मार्च : वोट चोरी के आरोप और 1984 के जख्म, एक नवंबर को दिल्ली में सियासी शक्ति प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक निकालेगा मार्च, भाजपा तिलक नगर से हरि नगर तक करेगी पैदल मार्च; 1984 के सिख दंगा पीड़ित और उनके परिवार होंगे शामिल नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब

195 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 20 जून: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला को 195 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसआई गुरमीत राम पुलिस पार्टी के साथ...
article-image
पंजाब , हरियाणा

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है: मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने दशहरे के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  इस दौरान उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक...
Translate »
error: Content is protected !!