गांव कुनैल और गांव रोड मजारा की 30 लड़कियों की लोहड़ी डाली : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा आयोजित लोहड़ी उत्स्व दौरान

by
गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में गांव रोड मजारा में बेटीयों की लोहड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें गांव कुनैल और गांव रोड मजारा की 30 लड़कियों की लोहड़ी डाली गई और उन्हें लोहड़ी से संबंधित सामग्री भेंट की गई, इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर ​​की छाप छोड़ने वाली 20 लड़कियों को सम्मानित किया गया।सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा चलाये जा रहे धरती बचाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत यह सातवां बेटी दिवस कार्यक्रम है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लघु फिल्म अभिनेता डॉ. एजी एस जी शामिल हुए उनके ईलावा बूटा राम, सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर, मीडिया प्रभारी मंजीत राम हीर सुरिंदर पाल एडवोकेट लीगल एडवाइजर,मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष किरण बाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार, उपाध्यक्ष मनजिंदर कुमार, बंगा ब्लॉक अध्यक्ष निशान लाल लाडी उपस्थित थे। इस मंच प्रबंधन सोसायटी पंजाब के मुख्य वक्ता जगदीश रॉय जी ने स्टेज संचालन किया बेटीयो के महत्व को बताया। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं आज हर क्षेत्र में उनकी उपस्थिति है। डॉ. एजी ऐश ने कहा कि डेढ़ दशक पहले लड़कियों को अबला कहा जाता था और उन्हें घरों में बंद रखा जाता था, अब समय बदलने के साथ वही अबला दुनिया भर में देश और दुनिया का नाम रोशन कर रही है । सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार ने सोसायटी के अब तक के कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। उपाध्यक्ष किरण बाला ने कहा कि आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी ने लड़कियों के स्तर को ऊपर उठाने के लिए सिलाई केंद्र खोला है, जिसमें किसी भी यहां से लड़की सीखकर अपना जीवन अच्छे तरीके से जी सकती है।जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर ने अपनी बेटी को देखने आए छोटी लड़कियों की माताओं और अन्य ग्रामीणों का धन्यवाद दिया। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कांडा जी ने सोसायटी द्वारा किए गए नेक कार्य की सराहना की और कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव का दिन है और सोसायटी सदस्यों का धन्यवाद दिया। इनके अलावा सुरिंदर पाल एडवोकेट लीगल एडवाइजर ,पावर लिफ्टर एकमजोत कौर, मनप्रीत कौर, लक्ष्मी, जानवी, परमिंदर सहोता, अमृत कटारिया, कुलदीप परती, पंडित चमन लाल, मास्टर प्रकाश राम, अमरजीत, दीपा, मिल्खी राम, मनजीत कौर आंगनवाड़ी वर्कर, जसविंदर आंगनवाड़ी वर्कर, शांति , लीना परती आर्यन परती एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला एलपीजी ब्लास्ट : मृतकों की संख्या 7, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश….- डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवज़े का आश्वासन

गैस चोरी रोकथाम और अवैध वाहन पार्किंग नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कमेटियां गठित,  राहत कार्यों के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष रिलीफ कमेटी गठित जिला प्रशासन हादसे के पीड़ितों को न्याय और सहायता...
article-image
पंजाब

पंजाब में 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अकाली दल से गठबंधन की अटकलों को किया खारिज : सतीश पूनिया

2027 से पहले बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नए प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानें कौन है बच्चे का पिता? अतीक अहमद की बेवा बीवी शाइस्ता परवीन हुईं प्रेग्नेंट : चेले ने पीठ पर घोंपा छुरा

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की फरार बीबी शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम टॉप ट्रेंड में है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के अंगोल जिले से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री : सिर्फ़ ऋण लेने और ‘जनता पर टैक्स लादो’ मॉडल से कैसे आत्म निर्भर बनेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!