गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

by
गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख
पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू
गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह मट्टू पुत्र दर्शन सिंह की लगभग 5 कनाल खड़ी गेहूं की फसल एवं दिलबाग सिंह पुत्र मंगता का लगभग एक एकड़ रकबे की नाड़ (पराली) बिजली की तारों की स्पार्किंग से जल कर राख हो गई। रात्रि के समय मट्टों, भमियां, सदरपुर, शाहपुर व खानपुर के लोगों ने हिम्मत जुटा कर ट्रैक्टरों आदि की मदद से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी साढ़े 9 बजे के लगभग पहुंचे और उसी समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी होशियारपुर से पहुंच गई लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
रविवार को आज राजस्व विभाग के पटवारी सुखविन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर हादसे में हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। इस मौके पर कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर से पीडि़तों के लिए तुरंत मुआवजे की मांग की। उन्होंने  गढ़शंकर सब डिवीजन में फायर ब्रिगेड की स्थाई व्यवस्था करने एवं बिजली विभाग से ढीली बिजली की तारों की मरम्मत करने मांग करते हुए आम लोगों से फसली एरिया में धूम्रपान न करने की अपील की।
इस मौके पर नंबरदार जसवीर सिंह, सरपंच जुझार सिंह मट्टू, दिलबाग सिंह, परमिन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह, गुरविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, बलजिन्द्र सिंह, बलवीर सिंह तथा सुखवीर सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
पंजाब

सिर पर पंजाब सरकार के कर्ज का बोरा रख MLA डॉ. राज कुमार चब्बेवाल पहुंचे विधानसभा

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में बजट सत्र चल रहा ह।. बजट सत्र में पहले दिन से ही खूब हंगामा मचा हुआ है। कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग,  डिप्टी कमिश्नर ने लंगर कमेटियों के साथ बैठक के दौरान लिया निर्णय

श्रद्धाुलु भार ढोने वाले वाहनों का न करें प्रयोग ,  मेले को सफल बनाने के लिए लंगर कमेटियों व संगठनों को जिला प्रशासन के सहयोग का किया आह्वान  , डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!