गांव चलाली में किया अधिकारों के प्रति जागरूक : अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

by

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत चलाली में आज बुधवार को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी देहरा आदर्श शर्मा ने बताया कि उपमंडल स्तरीय इस जागरुकता शिविर में लोगों को उक्त अधिनियम व विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि जागरुकता शिविर में लोगों को उक्त अधिनियम के तहत उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत पीड़ित को मिलने वाली आर्थिक, विधिक और अन्य सहायता के बारे में बताया गया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुटता से रहते हुए भेदभाव पूर्ण गतिविधियों का संगठित रूप से विरोध करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस विभाग से सहायक उप-निरीक्षक रवि कुमार ने उक्त अधिनियम से संबंधित कानूनों की जानकारी लोगों को दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को श्रीलंका में 1989 के ऑपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
article-image
पंजाब

पुलिस ने बरामद की एक किलो 20 ग्राम चरस : 1 महिला सहित दो गिरफ्तार

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी :  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चरस और चिट्टा के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक और बडी सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में नशा माफिया...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार द्वारा मेधावी आठवीं, दसवीं और बारहवीं के विधार्थियों का विशेष सम्मान : पुरस्कार चड्ढा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय के विधार्थियों को प्रदान किया जाएगा

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल के स्वर्गीय तीर्थ राम चड्ढा की स्मृति में उनके बेटे मुख्य अध्यापक राकेश चड्ढा, जेटीओ शाम लाल चड्ढा और विजय चड्ढा ऑस्ट्रेलिया ने शहीद बलदेव राज सीनियर सेकंडरी स्कूल बीनेवाल...
article-image
पंजाब

वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी सहन नहीं की जायेगी -महा सिंह रोड़ी

गढ़शंकर :  बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक  बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!