गांव देनोवाल कलां में 15 अक्टूबर को होगा वार्षिक छिंज मेला और कबड्डी कप,  नामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

by

गढ़शंकर :  रोजा पंज पीर स्थान के मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू, प्रबंधक कमेटी गांव देनोवाल कलां, समूह नगर निवासियों और एनआरआई भाइयों के सहयोग से वार्षिक छिंज मेला एवं कबड्डी कप 15 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा सेवादारों की विभिन्न ड्यूटियां लगाई गई हैं।

रोजा पंज पीर दरबार के मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू और दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि बंगा-गढ़शंकर रोड के नजदीक आयोजित होने वाले छिंज मेले और कबड्डी कप को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि छिंज मेले के अखाड़े में नामी पहलवान अंकित रौणी, मेजर डेरा बाबा नानक, पहलवान बाज रौणी और लाली फगवाड़ा सहित अन्य पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि कबड्डी कप में विभिन्न नामी टीमों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे। छिंज की शुरुआत पुरातन परंपरा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण महाराज जी और बाबा सिद्ध चानण जी के नाम की पहली कुश्ती से होगी। इस दौरान अन्य पारंपरिक खेल आयोजित नहीं किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी कप करवाया जा रहा है और खिलाड़ियों तथा पहलवानों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं मेले में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए बादाम वाले दूध और देसी घी से बनी जलेबियों का लंगर भी लगाया जाएगा।

इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य, सेवादार और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी...
article-image
पंजाब , समाचार

दो युवकों की मौत,गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर बस और बाइक की टक्कर में

गढ़शंकर – गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर होने के कारण बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मिरतको के शवों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

विधायक पठानमाजरा को हाई कोर्ट से राहत : हाई कोर्ट से सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और दूसरी शादी से जुड़े चर्चित मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
article-image
पंजाब

मैड संधू पर सरेराह फायरिंग….. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद मौत

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। गंभीर रूप से घायल मैड संधू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!