गिरफ्तार डिप्टी मुख्यमंत्री : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति केस में सीबीआई ने कियागिरफ्तार

by

शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे 8 घंटे पूछताछ की थी। बताया गया है कि आबकारी विभाग के एक आईएएस अफसर ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था। अफसर ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा नहीं हो, व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी। सूत्रों की मानें तो अफसर ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। सीबीआई ने सिसोदिया और अफसर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो, उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आतिशी ने कहा- मनीष सिसोदिया ने पिछले आठ साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया पलट कर दी। उन्हें इसी की सजा मिल रही है। भाजपा कह रही है कि ये 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है। ये पैसा कहां हैं। सीबीआई ने सिसोदिया के घर, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों तक की तलाशी ली, लेकिन ये रुपया नहीं मिला। ये रुपए कहां हैं। सरकार ये नहीं बता पा रही है। केजरीवाल और सिसोदिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने कहा- सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।
सीबीआई दफ्तर पहुंचे सिसोदिया करीब 15 मिनट लेट
सिसोदिया घर से जांच में शामिल होने के लिए निकलने से पहले अपनी मां से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोड शो करते हुए सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया के साथ उनके हजारों समर्थक भी थे। सभी हेडक्वार्टर के पास धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे।प्रोटेस्ट बढ़ता देख पुलिस ने धारा-144 लगा दी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह सहित कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
सिसोदिया ने सीबीआई दफ्तर जाने से पहले समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताते हुए कहा कि वो देश के लिए शहीद हो गए थे, हम तो झूठे आरोपों के लिए जेल जाना बहुत छोटी चीज है​।​​​​​​ सिसोदिया को 11 बजे दिल्ली के लोधी रोड पर सीबीआई के हेडक्वॉर्टर पहुंचना था, लेकिन वे करीब 15 मिनट लेट पहुंचे।
सिसोदिया के 2 बड़े बयान..सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पहले उन्होंने लोगों के नाम संदेश में कहा, ‘जब मैं टीवी चैनल में था। अच्छी सैलरी थी, एंकर था। अच्छी जिंदगी चल रही थी। सब छोड़कर केजरीवाल जी के साथ आ गया। झुग्गी-झोपड़ी में काम करने लगा। आज जब ये मुझे जेल भेज रहे हैं तो मेरी पत्नी घर पर अकेली रहेगी। वो बहुत बीमार रहती है। बेटा यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। आपको ध्यान रखना है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘आपसे कहना चाहता हूं कि स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से मुझे प्यार है। ये मत समझना कि शिक्षा मंत्री मनीष चाचा जेल चले गए तो छुट्टी हो गई। छुट्टी नहीं होने वाली। उतनी मेहनत करना जितनी मुझे उम्मीद है। मन लगाकर पढ़ना। अच्छे से पास होना। अगर पता चला कि हमारे बच्चों ने लापरवाही की तो मुझे खराब लगेगा। अगर मुझे पता चलेगा तो मैं खाना छोड़ दूंगा।’
देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए, छोटी बात है जेल जाना :आज फिर सीबीआई ऑफिस जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल सस्पेंड : विदेशी महिला से अश्लील हरकतें पड़ी गई महंगी; वीडियो वॉयरल , एसपी सिरमौर ने की कार्रवाई

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के नाहन में तैनात एक पुलिस जवान को वर्दी में विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक लाइव बातचीत करना महंगा पड़ गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी ) रमन...
article-image
पंजाब

Sirens to Sound at 7 PM

This is a drill, no need to panic,” says the Deputy Commissioner Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ashika Jain, informed that as per the directions of the Government of...
article-image
पंजाब

गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा/तनू खान *इस वार्षिक मेले में प्रमुख कलाकार शामिल होकर अपने गीतों कव्वालियों द्वारा बाबा जी के चरणों में हाजरी लगवाएंगे : तनू खान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा इस संबंधी जानकारी देते हुए लेखक कलाकार तनू खान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया ध्वजारोहण और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली

एएम नाथ : कुल्लू 15 अगस्त : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता 78वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूम...
Translate »
error: Content is protected !!