गुंडागर्दी…. फिरौती न देने पर पुराने कार शोरूम को आग के किया हवाले : गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

by

अमृतसर :  मजीठा क्षेत्र से गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। यहां एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर एक युवक के पुरानी कारों के शोरूम को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी कंवलप्रीत सिंह का मजीठा में पुरानी कारों का शोरूम है। आरोप है कि अमन गोता नाम का गैंगस्टर कई दिनों से फोन कर उससे फिरौती की मांग कर रहा था। जब कंवलप्रीत सिंह ने पैसे देने से इनकार किया तो देर रात शोरूम में आगजनी कर दी गई।

घटना के दौरान शोरूम की रात में सुरक्षा कर रहे बुजुर्ग चौकीदार पर भी हमला करने की कोशिश की गई। आरोप है कि हमलावरों ने गोलियां चलाईं, लेकिन चौकीदार किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। यदि वह समय रहते वहां से न हटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि वह कई बार पुलिस को लिखित शिकायत दे चुका था और गैंगस्टर की धमकियों से अवगत कराया गया था। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी गैंगस्टर ने दोबारा फोन कर जान से मारने और हमला करने की धमकी दी थी, जिसके बाद यह वारदात अंजाम दी गई।

ऑडियो क्लिप की जांच जारी :  इस मामले में आगजनी की सीसीटीवी/मोबाइल वीडियो और धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बावजूद व्यापारी वर्ग में भारी डर बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगजनी, फायरिंग और फिरौती की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा बने सांसद : बीत ईलाके में खुशी की लहर, शीध्र किशोरी लाल शर्मा बुलाकर किया जाएगा सम्मान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा लोकसभा हलका अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार समृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हरा कर सांसद चुने गए है। जिसके बाद...
article-image
पंजाब

आप विधायक देव मान का बुर्जुग को ठोकर मारने का वीडियो वायरल

चंडीगढ़, 22 मार्च । पंजाब के नाभा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरदेव सिंह देव मान एक विवाद में फंस गए हैं। गुरदेव सिंह मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान: 13 फरवरी से होंगी पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं , किस क्लास के एग्जाम किस तारीख पर जानने के लिए पढ़े …

मोहाली  :  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान किया था। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं  के एग्जाम...
article-image
पंजाब

फूड बिजनेस आपरेटर( हर छोटे से बड़े) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य : 4 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 होशियारपुर, 29 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!