गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

by

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी है, जहां बेटे के सामने चुनावी मैदान में बाप ने ही ताल ठोक दी है। बता दें कि गुजरात की झगड़िया विधानसभा सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा के खिलाफ उनके पिता व पार्टी संस्थापक छोटूभाई वसावा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। पिता छोटू वसावा और निर्दलीय उम्मीदवार महेश वसावा के मैदान में उतरने के बाद इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। दरअसल, छोटू वसावा लगातार सात बार से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उनके बेटे महेश वसावा को मैदान में उतारा है। महेश 2017 में डेडियापाडा सीट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी।

बसावा बोले- परिवार के चार लोग चार सीटों से लड़ सकते हैं चनाव
अपने नामांकन पर छोटू वसावा ने कहा कि भाजपा को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। इसलिए वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा आदिवासियों की लड़ाई वह जारी रखेंगे और कोई मुझसे झगड़िया विधानसभा सीट छीन नहीं सकता है। अपने बेटे के खिलाफ उतरने पर उन्होंने कहा, एक परिवार के चार सदस्य चार सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं महेश वसावा का कहना है कि उन्होंने बीटीपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वे यह कह सकता हैं कि उनकी पार्टी कई सीटें जीतने जा रही है। अपने पिता के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा, हर किसी को नामांकन दाखिल करने का अधिकार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के फोरलेन कार्य में तेजी लाने के सम्बन्धित अधिकारियों को मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने दिए निर्देश

डॉ. शांडिल ने की राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन-शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सही पाए गए सभी नामांकन पत्र, कुल 23 उम्मीदवार मैदान में – हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, सुजानपुर तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच पूरी : 17 मई तक वापस लिए जा सकते हैं नाम

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जिला हमीरपुर में भी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए...
Translate »
error: Content is protected !!