गुड़िया की मां ने फिर से जांच की लगाई है गुहार, हाईकोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया की माता की ओर से मामले में फिर से जांच की गुहार लगाई गई है। इसके लिए अदालत में एक अर्जी दायर की गई है, जिसमें इस मामले को जल्द सुनने की गुहार लगाई गई है।
गुड़िया की मां की ओर से मार्च 2022 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसे अदालत ने एडमिट कर दिया। इस याचिका में जांच करने वाली एजेंसियों पर सवाल उठाए गए हैं और इस पूरे मामले की फिर से जांच करने की गुहार लगाई है।
आरोप लगाए गए हैं कि घटना के हफ्ते बाद एसआईटी गठित की गई थी और उसके 10-15 दिनों के बाद सीबीआई ने जांच के नमूने इकट्ठा किए। तब तक पीड़िता की बॉडी को भी जला दिया गया। बाद में कोटखाई पुलिस स्टेशन को भी जला दिया गया, जिसमें गुड़िया रेप व हत्याकांड से जुड़ा सारा रिकॉर्ड रखा गया था। याचिकाकर्ता की ओर से जो अर्जी हाईकोर्ट में दायर की गई है, उस पर छुटि्टयां खत्म होने के बाद तुरंत सुनवाई होगी।
पुलिस वालों को ठीक हुआ, पर नहीं मिला गुड़िया को न्याय :
सीबीआई जांच से गुड़िया की मां संतुष्ट नहीं है। गुड़िया की मां ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तो ठीक हुआ, पर गुड़िया को न्याय नहीं मिला है। गुड़िया की मां ने बताया कि बेटी की मौत के बाद पुलिस ने तफ्तीश ठीक से नहीं की तो उनको तो जेल ही जाना था। बेकसूर को थाने में जबरन
आरोप कबूल करने के लिए मारा-पीटा गया, इसलिए पुलिस को उसका खमियाजा भुगतना पड़ा है। गुड़िया की माता ने बताया कि बेटी के गुनहगार अभी भी खुले में घूम रहे हैं। गुड़िया को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है और उसके हत्यारे आज भी घूम रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 बच्चों की मां को हुआ लव : खुशी-खुशी किया फोन, कहा- जान सुनो. दौड़ा-दौड़ा आया आशिक

कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती. प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष से बोले कुलदीप सिंह पठानिया … पीएम से करें उदार आर्थिक मदद की पैरवी

मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में करवाया अवगत. कहा, तपोवन विधानसभा भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के us, लिए किया जाए इस्तेमाल कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!