गुरुद्वारा के पास चो में मिली महिला के नग्न अवस्था में मिले शव का रह्स्य खुला….माहिलपुर के वार्ड नं 6 के रहने वाली सीमा की हत्या कर उसके शव को खुर्द फर्द करने के आरोप में उसके दूसरे पति पर मामला दर्ज।

by
 माहिलपुर – माहिलपुर के जैजों रोड पर स्तिथ गुरुद्वारा के पीछे बरसाती चो में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद होने पर यहां लोगों में दहशत फैल गई थी वही लोग महिला के किसी संबंधी द्वारा ही हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का कयास लगाए बैठे थे। इस घटना के बाद यहां एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने पुहंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद परते खुलने लगी कि महिला माहिलपुर शहर की ही रहने वाली है तो पुलिस मृतका के काम करने वाले संस्थान पर पुहंच गई । उक्त संस्थान संचालक ने बताया था कि वह उसके पास से नवम्बर में काम छोड़ गई थी। इसके बाद पुलिस को महिला के सगे संबंधियों का पता चल गया। वही पुलिस ने मृतका के लड़के सेखदीन उर्फ जाहिद महमद पुत्र सलीम वासी लंगेरी रोड माहिलपुर के बयान पर राहुल नाम के युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सेखदीन ने पुलिस को बताया कि मृतका सीमा ने उन्हें बताया था कि उसने राहुल नाम के युवक से दूसरी शादी कर ली है और उसके साथ ही रहती थी। उसमें बताया कि 29 मार्च को सीमा राहुल के साथ गई थी लेकिन वह वापस लौट कर नही आई तो राहुल ने उन्हें बताया कि वह बाजार में खरीदारी करने गई है लेकिन उसके बाद मिरतका का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। पुलिस ने सेखदीन के बयान पर राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिलावासी लगाई गई पाबंदियों का गंभीरता से करें पालन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक कफ्र्यू के पहले दिन जिला वासियों के सहयोग के लिए जताया आभार जिले में साप्ताहिक कफ्र्यू की सख्ती से शुरुआत, कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों का किया गया कोरोना टैस्ट...
article-image
पंजाब

ओवरडोज से युवक की मौत : 2 दिन में 2 लोगों ने गंवाई जान

तरनतारन : गांव फतेहाबाद की वाल्मीकि कॉलोनी में एक बार फिर ड्रग्स ने युवक की जान ले ली। गुरुवार को 26 वर्षीय युवक संजू की संदिग्ध रूप से ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई।...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक राठां के नेतृत्व में अकाली कार्याकर्ताओं ने पटवार वर्क स्टेशन में जलती मोमबत्तियां बाटीं

पांच महीने से बिजली का कुनैकशन कटा है और साढ़े दस लाख का बिजली का बकाया, तहसीलदार ने कहा कि बिजली के बिल का डीसी मैडम ने विभाग से टेकअप कर लिया गढ़शंकर। गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

कनाडा जैसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों को होना पड़ता है शर्मसार : भगवंत मान

बठिंडा :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा दोनों सरकारों को ऐसी हिंसक घटनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!