कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिलावासी लगाई गई पाबंदियों का गंभीरता से करें पालन: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक कफ्र्यू के पहले दिन जिला वासियों के सहयोग के लिए जताया आभार
जिले में साप्ताहिक कफ्र्यू की सख्ती से शुरुआत, कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों का किया गया कोरोना टैस्ट
एस.एस.पी माहल ने भी दौरा कर पुलिस प्रबंधों का लिया जायजा, लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिले में लगाए गए साप्ताहिक कफ्र्यू के पहले दिन जिला वासियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग दिया, जिसके चलते पूरे जिले में कफ्र्यू असरदार ढंग से लागू हो सका है। उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन की ओर से कफ्र्यू को सख्ती से लागू करवाने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों को जनहित के मद्देनजर अपील की कि किसी भी हालत में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकाल के पालन में कोई लापरवाही न अपनाए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस नाके लगाकर कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जहां कार्रवाई की गई वहीं मैडिकल टीमों की ओर से उनका कोविड टैस्ट भी किया गया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में एस.डी.एम अमित महाजन, गढ़शंकर में एस.डी.एम हरबंस सिंह, दसूहा में एस.डी.एम रणदीप सिंह हीर व मुकेरियां में एस.डी.एम.अशोक कुमार की ओर से डी.एस.पीज के साथ मिलकर सब डिविजन का दौरा कर कफ्र्यू का पालन यकीनी बनाया गया।
अपनीत रियात ने जिला वासियों को अपील की कि रविवार को भी जिले में मुकम्मल कफ्र्यू है और लोग समझदारी का परिचय देते हुए प्रशासन के आदेशों का गंभीरता से पालन करें और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार न अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि 15 मई तक सोमवार से शुक्रवार रोजाना सांय 6 बजे से सुबह पांच बजे से नाइट कफ्र्यू लगाया गया है जबकि साप्ताहिक कफ्र्यू शुक्रवार सांय 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पाबंदी के दौरान इमरजेंसी स्थिति में ही घर से बाहर निकले और घर सेे बाहर निकलते समय मास्क पहनना न  भूलें व बाहर जाकर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए कोरोना को दूर रखें व समय-समय पर हाथ धोना यकीनी बनाएं।
कफ्र्यू के  दौरान एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने भी होशियारपुर के अलग-अलग स्थानों का दौरा कर जहां पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया है वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस का हौंसला भी बढ़ाया। उन्होंने जिला वासियों को नियमों का पालन करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कामाही देवी मंदिर में गूंजा दिव्य ज्ञान: महंत राज गिरी जी महाराज का एकता व धर्म का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन और पावन कामाही देवी मंदिर में एक आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के गद्दीनशीन महंत राज गिरी जी महाराज ने एम.आर.सी. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची डा. गुरप्रीत कौर

होशियारुपुर, 22 अक्टूबर: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने घर...
article-image
पंजाब

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता...
article-image
पंजाब

डेंगू रोकथाम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिन घर में पाया गया डेंगू का लारवा किया जाएगा चालान: अपनीत रियात

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेंगू...
Translate »
error: Content is protected !!