गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोतस्व मनाया

by

गढ़शंकर। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्यां में की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया और गुरु जी की बाणी सरवण की। समागम में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग के बाद भाई जगदेव सिंह ने कीर्तन करते हुए  कहा कि गुरु रविदास जी ने जन्म के आधार पर नहीं बल्कि कर्म के आधार पर मनुष्य की श्रेष्ठता को सर्वोपरि माना। इस दौरान सरपंच परमजीत सिंह , अजायब सिंह बोपाराय ,पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, ओंकार सिंह हैप्पी बैंस, मोहन लाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान धरमिंदर पिंका फौजी, चैन सिंह पंच, जीवन बैंस, रमेश कुमार रिंकू, जोगिन्दर सिंह, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह जैला, अमरिंदर सिंह सोढ़ी, सोनू बैंस, मनजीत कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
article-image
पंजाब

मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला : केवल पठानिया कहा, मेला व्यवस्थाओं को मिलेगा नया स्वरूप

मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा प्राक्कलन एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
Translate »
error: Content is protected !!