दो राउंड गोलियां चलाकर धमकी भरी चिट्ठी फेंकी; अकाली दल-बादल और भाजपा के खिलाफ भी लिखे शब्द, एसएसपी की निगरानी में जांच
जगराओं, 27 अक्टूबर। लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर सोमवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने दो राउंड फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गेट के अंदर धमकी भरी चिट्ठी फेंककर फरार हो गया। चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह, अकाली दल-बादल के कार्यकर्ता गुरिंदर सिंह रूमी और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के खिलाफ धमकी भरी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मंगलवार को डीएसपी जसविंदर सिंह ढीढसा, थाना सदर जगराओं के एसएचओ और सीआईए की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान करने के लिए साइबर टीम, थाना पुलिस और सीआईए की टीमें अलग-अलग स्तर पर काम कर रही हैं।
पहले चिट्ठी फेंकी, फिर निकाली पिस्तौल
सामने आए वीडियो के अनुसार, चेहरे पर कपड़ा बांधे एक व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब के गेट के पास पहुंचता है। वह पहले गेट के अंदर चिट्ठी फेंकता है और फिर आ
