गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, दसूहा—लड़कियों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है: दीप गगन सिंह गिल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा स्थित गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन क्षेत्र की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। कॉलेज के डिप्टी मैनेजर दीप गगन सिंह गिल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद संजीव कुमार से बातचीत के दौरान बताया कि यह संस्थान लड़कियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और करियर उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।

उन्होने बताया कि कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को शिक्षा के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। यहाँ विभिन्न शैक्षणिक संकायों के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

यह कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त है और हर वर्ष शानदार अकादमिक परिणाम देने के लिए जाना जाता है। केवल शिक्षा ही नहीं, कॉलेज की खेल गतिविधियों में भी शानदार उपलब्धियां रही हैं। यहाँ की छात्राएँ नियमित रूप से विश्वविद्यालय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीतती हैं।

दीप गगन सिंह गिल ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज के लिए योगदान देने योग्य बनाना है। कॉलेज में चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।”

इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे कॉलेज की आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षक वर्ग और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल का लाभ उठाते हुए अपनी बेटियों को यहां प्रवेश दिलवाएं।

गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, दसूहा अपने समर्पित दृष्टिकोण और स्त्री शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक भूमिका निभा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन से क्यों की शादी? मंदिर में लिए 7 फेरे, कहां और कैसे हुई मुलाकात?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक ही दूल्हे से तीन सगी बहनों ने शादी की ली। मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए गए। दूल्हे ने बारी-बारी से दुल्हन की मांग भरी।...
article-image
पंजाब

पंजाब में एफआईआर डाउनलोड करने पर सरकार ने शुल्क लगाया : विरोध हुया तो वापिस लिए आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सरकारी ऑनलाइन पोर्टल ‘सांझ’ से एफआईआर की प्रतियां डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये का शुल्क लगाने वाली अधिसूचना वापस ले ली है। उक्त  कदम की विपक्षी दलों और...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किए

गढ़शंकर : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कारगिल शहीद के शहीदी दिवस को समर्पित उनके परिवार, रिश्तेदार, जीओजी टीम गढ़शंकर, एक्स सर्विसमैन, नजदीकी गांवों के सरपंचों, स्कूलों के स्टाफ व बच्चों...
पंजाब

गोलियां मार कर सास की हत्या व पत्नी को गंभीर घायल करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

माहिलपुर – गोलियां मारकर सास की हत्या व पत्नी को गोलियां मार कर गंभीर घायल करने वाले एनआरआई मनदीप सिंह के खिलाफ चब्बेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। चब्बेवाल पुलिस ने आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!