गुलमर्ग में हुई इंडिया शीतकालीन खेलो प्रतियोगिता : हिमाचल की टीम के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीतकर पहला स्थान किया हासिल

by

कुल्लू : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुई इंडिया शीतकालीन खेलो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। सेना की टीम 28 पदक लेकर दूसरे और जेएंडके की टीम 26 पदक लेकर तीसरे स्थान पर रही है। हिमाचल की टीम के शानदार प्रदर्शन से मनाली में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश की टीम में अधिकतर खिलाड़ी मनाली से संबंधित हैं।गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में हिमाचल प्रदेश की टीम शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए थी। मंगलवार को फाइनल मुकाबलों के बाद टीम शीर्ष पर पहुंची। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रथम, सेना दूसरे और जम्मू-कश्मीर की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तराखंड की टीम आठ पदक लेकर चौथे, आईटीबीपी पांचवें स्थान पर रही है। कर्नाटक की टीम ने तीन पदक, पर्वतारोहण संस्थान ने दो जबकि हरियाणा की टीम ने एक पदक जीता है।
हिमाचल की टीम ने स्नो बोर्ड सहित अल्पाइन स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में दीया ठाकुर, दीक्षा ठाकुर , राहुल ठाकुर, वर्षा ठाकुर, शबनम, श्याश ठाकुर और तनुजा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। दीया ठाकुर और दीक्षा ठाकुर ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते हैं, जबकि तानवी ठाकुर, किशन व्यास, प्रणव, दिया पूजा, वंश, नित्या ठाकुर, पूजा ठाकुर, वंश ठाकुर, प्रणव ठाकुर, प्रकृति, सुहानी, प्रोमिला, ज्योतिका ने रजत पदक प्राप्त किया है। कांस्य पदक जीतने वालों में मुस्कान, संध्या ठाकुर, कीर्ति किशन, तानवी ठाकुर, पूजा, प्रीति, वंश, पर्वतारोहण संस्थान के सुमित महंत, निखिल और तनुजा शामिल है। ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक भुवनेश्वर गौड़, भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ शर्मा व स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सचिव रूप चंद नेगी, हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने हिमाचल टीम को बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ संसद भवन के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 7 अगस्त : चंडीगढ़ से सांसद और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मनीष तिवारी ने आज संसद भवन के बाहर बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित-मुख्यमंत्री ने किया नेतृत्व : मुख्यमंत्री ने किया चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाज…….कहा चिट्टे के सौदागरो अगर तुम नहीं सुधरे तो हिमाचल तुम्हें नाम, निशान और नेटवर्क सहित मिटा देगा

शिमला में चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलनः उमड़ा जन सैलाब एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन आरंभ कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
Translate »
error: Content is protected !!