गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि, कॉफ़ी टेबल बुक का होगा विमोचन

by
एएम नाथ। शिमला :  25 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नंदिता गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 2026 का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन भी राज्यपाल के हाथों सम्पन होगा।
उन्होंने कहा कि समारोह में 05 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी वितरित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, एक दिव्यांग मतदाता और एक ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 जिला निर्वाचन अधिकारी, 06 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, 03 बेस्ट इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब नोडल अधिकारी और 03 स्टेट आइकन को भी सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एनजेडसीसी पटियाला के दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के चुनावी प्रक्रिया से सम्बंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।May be an image of text that says "ELECTORAL OFFICES CHIEF HIMACHAL PRADESH No Voter oVotertobeleftbehind to be left behind 918"
नंदिता गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मकसद इस मौके का इस्तेमाल करके यूनिवर्सल एडल्ट फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से हकीकत बनाना और इस तरह भारतीय लोकतंत्र की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस दिन का इस्तेमाल वोटरों को चुनावी प्रक्रिया में असरदार तरीके से हिस्सा लेने के बारे में जागरूक करने के लिए भी किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा ताकि सफल समारोह का आयोजन हो सके।
उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को समारोह के बेहतर आयोजन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चांदला, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज : कृषि मंत्री ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

ऐसे वाइब्रेंट कार्यक्रमों से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 सितम्बर। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला के पुलिस मैदान में आज धमाकेदार आगाज हुआ। शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो....
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं इसलिए कर रहे हैं उल्टी सीधी बयानबाज़ी- बीजेपी के प्रत्याशी को मुख्यमंत्री दे रहे हैं धमकी, हिमाचल की परंपरा के विपरीत कर रहे हैं काम : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री हमसे आंकड़ा पूछने के बजाय यह बताए वह 43 से 34 कैसे हो गये मुद्दों पर बात करें विक्रमादित्य, अपने काम बताएं, निजी टिप्पड़ी ठीक नहीं एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका अहम : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने रावमापा रायपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत स्कूल के अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा लोगों की समस्याएं...
Translate »
error: Content is protected !!