गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

by

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि कुदरत ने बारिश के जरिए किसानों पर कहर बरपाया है और खेतों में पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल वहीं बिछ गई। उन्होंने कहा कि पहले से ही छोटा किसान भारी कर्जे का सामना कर रहा है और यह नुकसान उसकी कमर तोड़ देगा। क्योंकि गेहूं बीजने में लेबर के अलावा, खाद, कीटनाशक इत्यादि पर भारी खर्च आता है। इन हालातों में किसानों का हाथ थामते हुए, सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी पूरी करके किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाडियों ने एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते 10 पदक

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक मीट में क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दोआबा...
पंजाब

गैंगस्टर के पांव में लगी गोली : पुलिस से बचकर भागने के लिए पुलिस पर कर दी थी फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी की फायरिंग

फिरोजपुर : तलवंडी भाई चौक पर शुक्रवार सुबह गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर गुरप्यार सिंह के पांव में गोली लगी है, पुलिस ने जख्मी हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की।...
article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!