गैंगवार की साजिश नाकाम : पुलिस ने 18 पिस्तौलों के साथ 5 लोग किए गिरफ्तार

by

पटियाला। पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में अलग-अलग छापामारी कर 18 पिस्तौलों, भारी मात्रा में कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

सभी अलग-अलग गैंग से संबंधित थे और वे दूसरे गैंग के लोगों को निशाना बनाने की फिराक में थे। पटियाला में पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े तेजपाल मेहरा जोकि तीन अप्रैल 2024 में हुई गैंगवार में मारा गया था के दो करीबी साथियों को दस पिस्तौलों और 22 कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान राजपुरा रोड स्थित रोज कॉलोनी निवासी मानव और पटियाला के भारत नगर निवासी सचिन के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे अमनदीप और पुनीत गोला गैंग के लोगों पर हमले की साजिश रच रहे थे।

इसी गैंग ने तेजपाल की हत्या की थी। इसी तरह मोगा में पुलिस ने बंबीहा गैंग के एक गुर्गे कोकरी कलां निवासी अर्शदीप सिंह को चार पिस्तौल व आठ कारतूस के साथ काबू किया।

आकाशदीप ने पूछताछ में बताया कि बरामद असलहा उसे अमृतसर जेल में बंद बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर गांव दोसांझ निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने मुहैया करवाए हैं।

गुरदासपुर में पुलिस ने थाना घुम्मन कलां की पुलिस ने अमृतसर निवासी बाबी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि उसने पिस्टल ऋषभ उर्फ रिशु से ली थी, जिसके बाद पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर तीन पिस्टल, छह मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
पंजाब

सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दी वैश्विक साज़िश की चेतावनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दक्षिण एशिया को अस्थिर करने की एक गहरी और सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साज़िश को लेकर गंभीर चेतावनी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!