गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद…कुलदीप धालीवाल ने तीखा हमला सुखबीर बादल पर किया

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तरनतारन से कंचनप्रीत कौर को चुनाव क्षेत्र इंचार्ज लगाकर बादल ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 में पंजाब के अंदर किस तरह के मॉडल लाना चाहते हैं।

सुखबीर मॉडल पर तीखा हमला :  उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा गुजरात मॉडल की बात करती है या हरियाणा सरकार हरियाणा मॉडल की बात करती है, उसी तरह सुखबीर बादल अब पंजाब में अपना ‘सुखबीर मॉडल’ पेश कर रहे हैं, जिससे सिर्फ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को बढ़ावा मिलेगा।

117 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती :  मंगलवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि अगर सुखबीर सिंह बादल अपने ‘गैंगस्टर्स लाओ’ मुहिम के तहत ऐसा मॉडल पेश करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देनी चाहिए, ताकि लोगों को उनकी असली सोच का पता चल सके.

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को अब अबोहर से जगदीश भोले जैसे लोगों को भी टिकट देने की घोषणा कर देनी चाहिए. उन्होंने सुखबीर बादल से सवाल करते हुए पूछा कि वह डेरा बाबा नानक से पहले जैसे लोगों के नामों की घोषणा करने में देरी क्यों कर रहे हैं?

अधिकारियों को मैदान में उतारने की मांग :  उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कना चाहता है, तो सुखबीर बादल बरगाड़ी, बहबल कलां और कोटकपूरा में निहत्थे सिखों पर गोलियां चलाने वाले सुमेध सैनी और उमरानंगल जैसे विवादित अधिकारियों को भी मैदान में उतारने का ऐलान करें.

धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल को अब गुरमीत राम रहीम से भी सूची मंगवा लेनी चाहिए ताकि उनके ‘गैंगस्टर और क्रिमिनल’ मॉडल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सके.

कमाऊ बेटों, लंगर घोटाले और गुरु ग्रंथ साहिब स्वरूप चोरी का आरोप :  धालीवाल ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन ‘कमाऊ बेटों’ को टिकट दें, जिन्होंने दरबार साहिब की लंगर की सूखी रोटियों के घोटाले करके बादलों के घर पैसे भेजे हैं. उन्होंने कहा कि सुखबीर जी, उन लोगों को भी टिकट दें जिन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप चुराए और अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट कोहली को भी मैदान में उतारें जो आपके पैसों का हिसाब रखता है. उन पुराने जत्थेदारों को भी टिकट दो जिन्होंने तुम्हारे कहने पर राम रहीम को माफी दी थी, ताकि पंजाब के लोगों को पता चले कि तुम्हारी टोली में किस तरह के लोग शामिल हैं.

गुरु घरों की जमीन हड़पने वालों को टिकट देने की सलाह :  आप विधायक पर गुरु घरों की ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कि सुखबीर बादल उन चेलों को भी टिकट दें, जिन्होंने पंजाब में गुरु घरों की ज़मीनें हड़पीं या बेची हैं. उन्होंने कहा कि अंब साहिब और आनंदपुर साहिब की ज़मीनें बेचकर बादलों तक पैसा पहुंचाने वाले मैनेजरों को भी उम्मीदवार बनाया जाए.

गैंगस्टर लाओ मुहिम पर व्यंग्य :  धालीवाल ने कहा कि सुखबीर बादल एक तरफ गैंगस्टरों को भगाने की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने खुद ‘गैंगस्टर लाओ’ मुहिम शुरू की हुई है.एसजीपीसी और अस्पताल लूटने वालों को टिकट देने की चुनौतीधालीवाल ने आगे कहा कि सुखबीर को एसजीपीसी और गुरु रामदास अस्पताल में लूट-खसोट करने वाले डॉक्टरों और नेताओं को टिकट देकर अपना मन खुश कर लेना चाहिए, क्योंकि पंजाब के लोग अब उन्हें वोट नहीं देंगे.

अकाली दल के असली कार्यकर्ताओं के पलायन पर तंज :  उन्होंने कहा कि अकाली दल के असली वर्कर पार्टी छोड़कर भाग गए हैं और अब सुखबीर के पास सिर्फ़ पैसे वसूलने वालों की फ़ौज रह गई है. धालीवाल ने तंज करते हुए कहा कि सुखबीर बादल के सत्ता में आने के सपने कभी पूरे नहीं होंगे, लेकिन 117 उम्मीदवारों की घोषणा से उनकी असलियत और उनके ‘जोड़ीदारों’ का चेहरा पूरे पंजाब के सामने नंगा हो जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी को

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी दिन शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्मारक मुख्य बस स्टैंड गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द : पंजाब पुलिस ने 787 हैंड कांस्टेबल की भर्ती के लिए सितंबर 2021 में करवाई लिखित परीक्षा की रद्द

चंडीगढ़ :22 जुलाई पंजाब पुलिस ने 787 हैड कांस्टेबल की भर्ती के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। पंजाब पुलिस इनवेस्टीगेशन केडर में 787 हैड कांस्टेबलों की भर्ती के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!