गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश : खन्ना पुलिस ने 5 सदस्य गिरफ्तार, 14 हथियार भी बरामद

by

खन्ना : खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 14 हथियार भी बरामद किए हैं। उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।

पहले दो हुए गिरफ्तार, 1 पिस्तौल व 2 मैगजीन बरामद : एसएसपी ने बताया कि डीएसपी डी पवनजीत की अगुआई में सीआईए स्टाफ व नारकोटिक्स सेल की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत यह सफलता हासिल की है। आरोपितों के खिलाफ दोराहा सदर थाना में दो केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोहित जगेड़ा और दीवांशु धीर दोनों को निवासी तरसेम कालोनी जस्सियाँ रोड लुधियाना को काबू किया। उनके कब्जे से 1 पिस्तौल व 2 मैगजीन बरामद हुए।

मध्य प्रदेश से खरीद कर लाते थे असला : पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि यह असला वे मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए थे। इस पर सीआईए स्टाफ की एक टीम को विशेष तौर पर मध्य प्रदेश भेजा गया। वहां मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में छापामारी कर गुरलाल उचवारी निवासी गांव पचौरी जिला बुरहानपुर, रविन्द्र शंकर निगवाल निवासी पांगरी माल को काबू किया। उनके कब्जे से 10 पिस्तौल .32 बोर समेत मैगजीन बरामद किए।

आरोपितों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले : इसी दिन दोराहा थाना पुलिस ने दोराहा में नाकाबंदी के दौरान रक्षित सैनी निवासी हंसली वाली अमृतसर को काबू कर 2 पिस्तौल 32 बोर और 1 पिस्तौल 30 बोर बरामद किए। उसके कब्जे से मैगजीन भी मिले। आरोपितों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
पंजाब

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म : पुलिस ने दर्ज किया मामला

गढ़शंकर, 9 अगस्त : थाना माहिलपुर पुलिस ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खजाना लुटने नहीं दूंगा – गरीब व्यक्ति तक सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने जारी किया ‘लोगो’ रोहित भदसाली। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोलन में...
article-image
पंजाब

1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों...
Translate »
error: Content is protected !!