गैंगस्टर हैप्पी जट के शूटरों को फंडिंग करने वाले दो गिरफ्तार

by

अमृतसर : विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी जट के इशारे पर फंडिंग करने वाले दो आरोपियों को अमृतसर (देहात) पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, दो बाइक और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पता चला है कि गिरफ्तार किए गए निजामपुरा निवासी जगरूप सिंह और मानावाला निवासी अजीत सिंह पिछले दो साल से कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट के संपर्क में थे।

जिले में फैला रहा था नेटवर्क

हैप्पी जट के इशारे पर वह जिले में अपना नेटवर्क फैला रहा थे। शनिवार को पकड़े गए चार शूटर राम सिंह उर्फ रोमन, हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी, सतनाम सिंह और सिकंदर सिंह को साठ हजार रुपये की फंडिग की थी। इन पैसों का भुगतान आरोपितों ने सीधे उक्त चारों के बैंक खातों में नही किया।

बल्कि जिस होटल में रहते थे या जिस ढाबे पर खाना खाते थे आरोपित जगरूप सिंह और अजीत सिंह वहां के मालिकों के स्कैन कोड मंगवा कर पैसों का भुगतान कर देते थे। पिछले पंद्रह दिन के भीतर आरोपितों ने चारों के लिए 60 हजार रुपये के भुगतान कर दिया था।

कई कारोबारियों से मांग चुके हैं रंगदारी

जांच में सामने आया है कि उक्त चारों शूटर भी हैपी जट के साथ मोबाइल के जरिए सीधी बात कर चुके हैं। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि चारों शूटर सोनू जंडियाला के अलावा और कितने कारोबारियों पर गोलियां चलाकर रंगदारी की मांग कर चुके हैं।

पता चला है कि रविवार को पकड़े गए छह आरोपितों ने पुलिस हिरासत में कई राज खोले हैं। उल्लेखनीय है कि चारों शूटरों ने कुछ दिन पहले कारोबारी सोनू जंडियाला के घर पर गोलियां चलाई थी और बदल में बीस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
पंजाब

Ashirwad Scheme Now Only Through

Hoshiarpur/Feb 4/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that to make Punjab government’s Ashirwad Scheme simpler, more transparent, and people-friendly, it will now be implemented exclusively through service centres. She noted that the...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर, 7 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा वर्किंग कमेटी की बैठक की गई तथा प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर पूरे पंजाब में सीआरए 295/19 तहत भर्ती किये सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!