जुलाई में आएगी माइनिंग नीति : रोजाना सभी जिलों के एसपी को दिन में तीन बार माइनिंग साइटों की जांच करेगें

by

मोहाली : मान सरकार पंजाब में गैर कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्ती बढ़ाने जा रही है। नई नीति पर योजनाबंदी लगभग तैयार हो चुकी है। जुलाई में लागू होने वाली नई नीति में यह यकीनी बनाया जाएगा कि गैर-कानूनी माइनिंग में पकड़े गए वाहन को कम से कम 6 महीनों तक जब्त किया जाएं।
माइनिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों का रंग तय किया जाएगा ताकि उन्हें दूर से ही पहचाना जा सके। विशेष ‘चिप’ से फिट वाहनों को जीपीएस द्वारा ट्रैक किया जाएगा।
पंजाब के साथ लगती जम्मू सीमा पर विशेष टीम तैनात की जाएगी। सरकार को शिकायतें मिली हैं कि जम्मू की तरफ से गैर कानूनी सामग्री लाई जा रही है। सरकार ने सभी जिलों के एसपी को दिन में तीन बार माइनिंग साइटों की जांच करने के आदेश दिए हैं। संबंधित एसएचओ जांच करके एसपी को रिपोर्ट करेगा। अवैध माइनिंग के मामलों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी ही करेंगे।
विभागों को सूचित करने के आदेश दिए:
सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत विभाग, वन विभाग, लोकल बाडी तथा बी एंड आर विभाग को जमीन पर गैर कानूनी माइनिंग की रिपोर्ट डीसी को देने के आदेश दिए हैं।

गैर कानूनी माइनिंग के कई मामलों की दोबारा जांच की जाएगी :
सरकार ने गैर कानूनी माइनिंग संबंधी पहले दर्ज हुए केसों की पुन: जांच करने का फैसला किया है ताकि प्रभावशाली लोगों की शमूलियत का पर्दाफाश किया जा सके । अवैध खनन में राजनीतिक लोगों की मिलीभगत सामने आई है। नई नीति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा माइनिंग मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सांझा बैठक में अंतिम रुप दिया जाएगा।
500 कर्मचारियों की वृद्धि:
माइनिंग विभाग में मुलाजिमों को मनोबल बढ़ाने का फैसला किया गया है। डायरैक्टोरेट जनरल के प्रमुख एडीजीपी आर.एन. ढोके हैं। अवैध खनन को रोकने के लिए 500 से अधिक पुलिस तथा अन्य विभागों को डेपूटेशन या स्थाई तौर पर अटैच करने की योजना तैयार की गई है। माइनिंग नीति जारी होने से पहले फोर्स तैनात करने या मुलाजिमों की संख्या बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेचर फेस्ट 2025: होशियारपुर एक अविस्मरणीय रोमांच के लिए तैयार!

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर नेचर फेस्ट 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए एक शानदार आयोजन होगा। उपायुक्त कोमल मित्तल, IAS के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
article-image
पंजाब

महंगाई की ओर मार! 50 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलैंडर

चंड़ीगढ़ :  महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। शनिवार को घरेलू रसोई गैस सिलैंडर (14.2 केजी) की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।...
article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
Translate »
error: Content is protected !!