गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

by

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर,
वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध

बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित डिस्पेंसरी में 6 लाख 5 हजार का सामान व कार्य कराया।
कंपनी की ओर से डिस्पेंसरी के आगे शेड बनाया गया। एक वाटर कूलर, कुर्सिंयां व स्टोर की रिपेयर का कार्य किया गया। थाना पंचायत की ओर से उन्हें मांग आई थी जिसके आधार पर कंपनी ने यह कार्य किया। कंपनी के कलस्टर हैड संदेश बोरवांकर , एचआर अनिता गुलेरिया ने इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और सामान को डिस्पेंसरी प्रभारी को दिया।
संदेश बोरवांकर ने कहा कि कंपनी समाज के उत्थान व बेहतरी के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पंचायत की ओर से उन्हे डिमांड दी गई थी। जिसके अधार पर उन्होंने सीएसआर के तहत शेड व स्टोर का निर्माण कराया और कुसियां, वाटर कूलर भी दिया गया। इस डिस्पेंसरी मं आने वाले लोगों को जहां पर अब बैठने की सुविधा मिलेंगी, वहीं गर्मियों के समय ठंडे पानी भी उपलब्ध होगा। एच आर अनिता गुलेरिया ने बताया कि पिछले वर्ष कम्पनी ने बद्दी अस्पताल मे सीएसआर के तहत 14 लाख की तीन मशीने उपलब्ध कराई है। कंपनी की ओर से हर साल सीएसआर के तहत इसी तरह के कार्य किए जातें है।
इस मौके पर थाना पंचायत की प्रधान सुमन लता, बिंदर सिंह बिंदू, शिल्पा, भावना, कंपनी के कर्मचारी पुनीत राकेश व सुरेश भी उपिस्थत रहे।

कैप्शन-बद्दी के थाना स्थित आयुष डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत हुए कार्यों को जनता को समर्पित करते हुए कंपनी के कलस्टर हैड संदेश बोरवांकर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में घर पर मृत मिले भारतीय-अमेरिकी दंपती और उनके दो जुड़वा बच्चे के शव : जांच में जुटी पुलिस, यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, खबर है कि एक भारतवंशी परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर मृत पाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में भूस्खलन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक

शिमला 02 जुलाई – भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला...
Translate »
error: Content is protected !!