समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

by

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज ककीरा के बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री तरुण मल्होत्रा व प्रिंसिपल श्रीमती डा. कांता अजय कुमार ने की। शिविर में मिशन हब, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल हुआ। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मिशन शक्ति हब के जिला को-ऑर्डिनेटर मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना (क्रेच) सुविधा और जिला स्तर पर स्थापित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिशन शक्ति की योजनाओं की जानकारी दी तथा महिला को सशक्त कैसे बनना है इस पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोहर नाथ ने मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मिशन वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चाइल्ड हेल्पलाइन चम्बा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी मधु शर्मा वे उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई।
जेंडर स्पेशलीस्ट शिवालिका ने प्रतिभागियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया, इसके साथ ही अनुशासन व नैतिक शिक्षा से जुडी कुछ बहुमूल्य जानकारिया भी बच्चों से साँझा की। इस मौके पर वृत पर्यवेक्षक किरण बैरी ने मासिक धर्म व घरेलू हिंसा की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में डेमोस्टेटर रंजना देवी, अरुण चौहान के साथ संस्थान के अध्यापक व करीब 260 छात्राओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत : मलेंद्र राजन

इंदौरा 24 नवंबर। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह बात विधायक मलेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सादगी से मनाया मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मदिन : अमित शाह ने भी फोन कर दी बधाई

गौसेवा से की दिन की शुरुआत, गोंदपुर बुल्ला में लोगों के साथ काटा केक; युवाओं ने लगाया रक्तदान शिविर रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक दशक बाद चम्बा नगर परिषद में कांग्रेस की वापसी, विधायक नीरज नैय्यर ने जताया आभार

7-5 मतों से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, विकास को मिलेगी नई गति: नीरज नैय्यर भावना गुलाटी बनीं अध्यक्ष, जितेन्द्र सूर्या उपाध्यक्ष; जनता के विश्वास को मजबूत करेंगे: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा : चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा ……बोले- कांग्रेस ने चुनाव में युवाओं, महिलाओं, दलितों को बरगलाने का किया काम

रोहित भदसाली। ऊना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश का मिजाज बता रहा है। किसान, युवा और महिलाएं सभी...
Translate »
error: Content is protected !!