10 बड़े फैसले पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में हुए : ‘जिसका खेत, उसका रेत’ नीति लागू, : 20 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा : पंजाब पुलिस में 1600 नए एन.जी.ओ पदों के सृजन को मंजूरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आई बाढ़ ने सब तबाह कर दिया है। खेत-खलियान से लेकर मकान तक सब डूब गए। इंसान से लेकर जानवर-पशु तिनके की तरह बह गए। कई लोगों की मौत भी हो गई। बाढ़ में 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं।

हालातों से निपटने के लिए सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग की। जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद और मुआवजे को लेकर फैसले किए।

पंजाब बाढ़ के लिए सीएम भगवंत मान ने किए ये बड़े फैसले

  • बाढ़ के कारण किसानों के खेतों में जमा रेत बेचने का अधिकार देने के लिए ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ योजना को मंज़ूरी।
  • बाढ़ के कारण नष्ट हुई फसलों के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का दिया जाएगा मुआवज़ा।
  • बाढ़ के दौरान जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
  • पंजाब पुलिस में 1600 नए एन.जी.ओ पदों के सृजन को मंजूरी।
  • सीएम ने कहा-अभी तक किसी भी राज्य में बाढ़ में मरने वालों को 4 लाख रुपए का मुआवजा नहीं मिला।
  • टूटे घरों और बहे घरों का सर्वे के बाद मुआवजा मिलेगा।
  • 1770 गांव और 300 शहरों में फंगिंग मशीने लगेंगी।
  • बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सभी स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी इमारतों की मरम्मत की जाएगी।
  • बाढ़ में पशु और मछली पालन से जुड़े लोगों का जितना नुकसान हुआ है, सरकार इसकी भरपाई करेगी।
  • बाढ़ प्रभावित लोगों को कर्ज की किश्त चुकाने में 6 महीने की छूट दी गई है।

बाढ़ दौरे पर बिगड़ गई ती सीएम मान की तबीयत

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल से ही वह कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए गए थे, इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मान ने कैबिनेट में कहा-मैं धीरे धीरे ठीक हो रहा हूं, जल्द ही जनता के बीच आऊंगा। आपके दर्द के सामने मेरा दर्द बहुत छोटा है। आपकी हर मुसीबत में पंजाब सरकार साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रेस की आज़ादी पर दबाव डालकर लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर करने का अपना रवैया बदले : जगदीश कुमार जस्सल

आदमपुर, 18 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी आदमपुर के कन्वीनर जगदीश कुमार जस्सल ने पंजाब केसरी ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों और उनके प्रमोटरों के खिलाफ अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा लगातार की जा रही...
article-image
पंजाब

पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन की मासिक बैठक आयोजित, 7 अगस्त की महा रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

गढ़शंकर , 5 अगस्त : पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन, सब डिवीजन गढ़शंकर की मासिक जनरल बॉडी बैठक आज आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव कुलविंदर औड़़ ने किया। इस अवसर पर डिवीजन...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करेगा ‘होशियारपुर विरसा मेला’: कोमल मित्तल

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 5 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘होशियारपुर विरसा मेला’ का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में निजी अस्पताल सन सकैन सैंटर में कोरोना  नियमों की अवहेलना की वीडीओ वायरल, डा. ने माना के कोताही तो हुई है तभी वीडियों वायरल हुई  

गढ़शंकर: कोरोना महामारी को लेकर तय नियमों की उलंघना का मामला कल सिंबली स्कूल में साहमने आया तो आज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो में बंगा रोड़ पर स्थित सन सकैन सैंटर...
Translate »
error: Content is protected !!