गोली चलाना पड़ा महंगा…पंजाब का वांटेड अपराधी मुठभेड़ में ढेर

by

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में एक किराना व्यापारी की बेरहमी से हत्या करने वाले वांटेड अपराधी का खेल आखिरकार खत्म हो गया। पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुखबीर कोटला सुक्खा मारा गया।

यह पूरी घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की एक टीम गोइंदवाल साहिब के पास सुक्खा का पीछा कर रही थी. खुद को घिरता देख, उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में तरनतारन CIA के इंचार्ज प्रभजीत सिंह और होमगार्ड के एक जवान गुरविंदर सिंह घायल हो गए. पुलिस ने जब आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, तो सुक्खा को गोली लगी. उसे फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुक्खा का नाम 1 दिसंबर को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात से जुड़ा था. उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर भुल्लर गांव में किराना व्यापारी दलजीत सिंह की दुकान में लूट की कोशिश की थी. जब दलजीत सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया, तो इन बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए और रास्ते में उन्होंने गुरदासपुर से एक कार भी छीन ली थी।

इस हत्या के बाद से ही पुलिस सुक्खा की तलाश में दिन-रात एक किए हुए थी. पुलिस को बड़ी सफलता शनिवार को मिली, जब उन्होंने सुक्खा के साथी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने रविवार को सुक्खा का वांटेड पोस्टर जारी किया और उसकी घेराबंदी तेज कर दी थी।

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे DIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सुक्खा सिर्फ तरनतारन ही नहीं, बल्कि गुरदासपुर पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था और उसके खिलाफ पंजाब के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक : हिमाचल के युवक की पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में मौत

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में मंगलवार सुबह एक युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन कमरे में मौजूद उसके साथी उसे सेक्टर-16 जीएमएसएच में लेकर गए जहां...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
Translate »
error: Content is protected !!