‘गोल्डन अवॉर्ड’ ज़िला चंबा को डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में मिला : DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में प्राप्त किया सम्मान

by
चंबा, 8 अगस्त : ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित
किया गया है।
‘डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में ज़िला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों , आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों द्वारा तैयार किए जाने वाले पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग को शामिल किया गया है ।
उपायुक्त, अपूर्व देवगन बताते हैं कि ज़िला की उत्कृष्ट कला एवं संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं ।
विलुप्त हो रहे पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों एवं उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों के पूर्व स्वरूप को वापस लाने के प्रयास सार्थक हो रहे हैं। साथ में ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है ।
इससे ज़िला में मौजूद विभिन्न तरह के हस्तशिल्प से जुड़े शिल्पकारों के हुनर को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पहचान के साथ-साथ आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है ।
यहां खास बात यह है कि ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों में चंबा रुमाल, चंबा थाल मिनिएचर पेंटिंग, धातुकला, काष्ठ कला , प्रस्तर कला, चंबा चप्पल और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों में चंबा चुख, जरीश, राजमा, सफेद मक्की अति प्रसिद्ध है।
ज़िला प्रशासन ने पहल करते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
ज़िला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों , आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों को चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम के नाम से ई-कमर्स प्लेटफार्म का हिस्सा बनाया गया है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 29 जनवरी को प्रातः 11

ऊना, 28 जनवरी: उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला परिषद भवन ऊना में जिला के सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएगे। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रखेंगे आधारशिला : जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन

ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ एएम नाथ।  चंबा, 20 जून :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे । प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!