गोल्डी ने शहर के वार्ड नंबर एक में 21 लाख से बनने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया

by
गढ़शंकर :    गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर एक में मेहता फर्नीचर वाली गली की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। समाज सेवक जगमोहन राणा और सुनीता राणा के प्रयासों से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने बताया कि जगमोहन राणा के साथ उक्त मोहल्ला निवासियों
ने इस गली को बनाने की मांग की थी और आज करीब 21 लाख की लागत से इस गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। लव कुमार गोल्डी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा शहर के विकास कार्यों के लिए करीब 4.50 करोड़ की ग्रांट जारी की गई थी। जिससे पूरे शहर में विकास कार्य पूरी रफ्तार से चल रहे है। इस अवसर पर ठेकेदार कुलभूषण शौरी, राणा जगमोहन सिंह, सुनीता राणा, त्रिंबक दत्त, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, जीत राम, दीपक कुमार दीपा, संजीव कुमार, नंबरदार परमजीत सिंह के अलावा बड़ी गिनती में मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 10वां विशाल भंडारे का शुभारंभ

लगातार सवा महीना तक चलेगा भंडारा गढ़शंकर ; श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा...
article-image
पंजाब

पंजाब के इन 8 जिलों में हो सकती है बारिश : जालंधर- गुरुवार शाम को टेम्परेचर 34.9 डिग्री किया दर्ज

चंडीगढ़ :  पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा. इस बीच राज्य के करीब आठ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इन शहरों में पठानकोट, गुरदासपुर,...
article-image
पंजाब

आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना,...
Translate »
error: Content is protected !!