आप नेता को घर के बाहर गोलियां मार कर किया घायल : अमृतसर के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल

by

झबाल : ग्रामीण स्तर के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलविंदर सिंह को घर के बाहर कल रैली से लौटते समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर गंभीर रुप से घायल कर देने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार गत रात करीब 9 बजे सलविंदर सिंह घर के दरवाजे के आगे खड़ा था कि मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सलविंदर सिंह को गांव वासियों ने गंभीर हालत में तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत के कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। ‘आप’ नेता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच जांच में लग गई है।अमृतसर रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलविंदर सिंह भी पहुंचे थे। गत दिन जब वह रैली से वापिस आए तो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया भाग

होशियारपुर, 9 नवंबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 3 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम PGI से करवाने की मांग… अदालत ने की खारिज

गुरदासपुर :  अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
article-image
पंजाब

हत्या के आरोप में 4 के खिलाफ मामला दर्ज : विस्त दोआब नहर में कल देर शाम मिला था जतिंदर का शव

के मामले में ह्त्या के आरोप में अज्ञात सहित चार लोगों पर मामला दर्ज भास्कर न्यूज। गढ़शंकर -विस्त दोआब नहर में मिले जतिंदर सिंह के शव के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने चार लोगो...
Translate »
error: Content is protected !!