परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर सचिन पायलट की परिवार से मुलाकात : चुनाव आते ही भाजपा को नशा याद आया

by

चंडीगढ़/मानसा, 16 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस की सियासी नब्ज टटोलने के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पांच दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पंजाब पहुंचे। दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पायलट देर शाम मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिले। झोटा की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पायलट 20 अक्टूबर तक पंजाब के 11 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, लेकिन इस दौरे को पंजाब कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

वड़िंग गुट के रुख पर रहेगी नजर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की नाराजगी पार्टी के लिए चुनौती बनी हुई है। वड़िंग सार्वजनिक मंच से राहुल गांधी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर कर चुके हैं, जबकि उनके समर्थक नेता भी उनके पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में पायलट के सामने पार्टी नेताओं को एकजुट रखने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में अनुशासन कायम करने की चुनौती है।

राजनीतिक हलकों में पायलट के इस दौरे को पार्टी के अलग-अलग गुटों की सक्रियता और नेताओं के आपसी तालमेल परखने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। खास नजर उन नेताओं पर रह सकती है, जिन्हें वड़िंग का करीबी माना जाता है। पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि पंजाब कांग्रेस में जारी मतभेद सार्वजनिक टकराव का रूप लें और इसका असर चुनावी तैयारियों पर पड़े।

दौरे से पहले वड़िंग को साधने की कोशिश

पंजाब दौरे से ठीक पहले पायलट ने दिल्ली में राजा वड़िंग से मुलाकात की थी। वड़िंग के साथ इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच तल्खी कम करने और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। वड़िंग को लेकर पायलट की सकारात्मक टिप्पणियों को भी इसी राजनीतिक संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वड़िंग प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह राहुल गांधी को अपना नेता मानते हैं। ऐसे में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले पायलट की कोशिश संगठन के भीतर किसी नए शक्ति प्रदर्शन या सार्वजनिक बयानबाजी की स्थिति पैदा होने से रोकने की भी रहेगी।

11 जिलों में पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

पायलट के पांच दिवसीय दौरे में मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर शामिल हैं। इन जिलों में वह गैंगस्टर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

कांग्रेस इस दौरे के जरिए पंजाब में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, संगठन के भीतर नेताओं के बीच तालमेल, गुटबाजी और नेतृत्व के प्रति उनके रुख का आकलन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले पायलट की यह यात्रा इसलिए अहम है, क्योंकि इसके बाद हाईकमान को पंजाब कांग्रेस की जमीनी स्थिति, नेताओं के आपसी संबंधों और संगठन की चुनावी तैयारियों को लेकर स्पष्ट तस्वीर मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य लोक अदालत के दौरान 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया : सीजेएम अपराजिता जोशी ने सेंट्रल जेल होशियारपुर का किया दौरा

कैदियों के लिए एक माह तक चलने वाले व्यावसायिक साक्षरता अभियान की समीक्षा की होशियारपुर 21 अक्टूबर : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर के निर्देशों तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

DC व SSP ने नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का दौरा कर मरीजों को किया प्रेरित – नशे की गिरफ्त से बाहर आना एक साहसिक कदम है और जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध : DC कोमल मित्तल

 जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से केंद्र में चलाए जा रहे हैं तीन स्किल कोर्स होशियारपुर, 4 जनवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुनर्वास...
article-image
पंजाब

On the occasion of Shri

there will be a half-day holiday in the educational institutions of the district on Tuesday Orders to keep liquor and meat shops closed on the route during Nagar Kirtan in Hoshiarpur city Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10...
Translate »
error: Content is protected !!