गोल्डी बराड़ गिरफ्तार : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में किया गया ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक शुबदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या उससे पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन अभी तक गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने 2 करोड़ का इनाम का एलान किया था :
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी की पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। जिसके एक बाद आज दूसरे दिन हीगोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो सुरक्षा एजेंसियां गोल्डी बराड़ पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।
गोल्डी बराड़ कौन है :
गोल्डी बराड़ को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की खुद की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है । बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।
आधुनिक हथियारों से गोलियां मारकर सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या : मानसा के गांव जवाहरके में 9 मई को सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्याकर दी थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ,सिद्धू मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में चार शूटर गिरफ्तार हुए हैं, वहीं दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला किया दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दीपक उर्फ दीपा पुत्र ओंकार नाथ वासी राज महहला नवाशहर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर में कई परिवार आप में शामिल , पंजाब सरकार हर वर्ग का रख रही है पूरा ख्याल : जय सिंह रौड़ी

माहिलपुर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 1 से कई परिवारों को आम...
Translate »
error: Content is protected !!