गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी राजविद्या भारती जी ने प्रवचन प्रस्तुत किए और सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धाभाव से उनका श्रवण किया । साध्वी जी ने बताया कि सच्ची प्रार्थना और स्तुति भक्तों के आभूषण हैं, परंतु सांसारिक मनुष्य में इन्हें धारण करने की शक्ति कहाँ होती है? सामान्य तौर पर इंसान जब ईश्वर से बात करता है तो उसकी प्रार्थना मांगों की सूची के समान होती है । कभी वह भौतिक वस्तुओं के लिए भिक्षा मांगता है, कभी दैहिक सौन्दर्य के लिए, कभी पुत्र प्राप्ति के लिए, कभी व्यापार में लाभ के लिए, कभी शक्ति के लिए और कभी अपने मोह संबंधों की पूर्ति के लिए वह लगातार कुछ न कुछ मांगता ही रहता है । साध्वी जी ने कहा कि सोचिए, क्या केवल आपदा के समय ईश्वर को पुकारना ही प्रार्थना कहलाता है? क्या सुख के समय प्रभु को भूल जाना और दुख आते ही उनके आगे गिड़गिड़ाना प्रार्थना हो सकती है? एक सच्चा भक्त अपनी प्रार्थना में प्रभु को ही मांगता है क्योंकि वह जानता है कि उसके जीवन का लक्ष्य प्रभु का दर्शन है, इसलिए वह प्रभु प्राप्ति के लिए ही प्रतिदिन प्रार्थना करता है और ऐसी ही प्रार्थना हम सबकी होनी चाहिए । संत महापुरुष बताते हैं कि जैसे शरीर के लिए अन्न आवश्यक है, वैसे ही आत्मा के लिए प्रार्थना अनिवार्य है । बल्कि, आत्मा के लिए प्रार्थना शरीर के अन्न से भी अधिक आवश्यक है क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कभी-कभी निराहार रहना संभव है, पर प्रार्थना का उपवास कभी नहीं हो सकता । प्रार्थना प्रतिदिन जरूरी है । इसलिए मनुष्य सच्ची प्रार्थना तभी कर पाता है जब उसका ईश्वर से मिलन हो जाता है और आत्मा परमात्मा से जुड़ती है । तब उसके भीतर से सच्ची प्रार्थना जागती है और इस मिलन के लिए जीवन में एक पूर्ण सद्गुरु की आवश्यकता होती है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ी : अब बेटे रनिंदर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए किया तलब

जालंधर   : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ विदेशी मुद्रा...
article-image
पंजाब

पूर्व सरकार को दोष देना गलत, राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा – बात को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे बजट में किए गए प्रावधानों का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 39-40 प्रतिशत पेंशन और वेतन में चला जाता – जयराम ठाकुर

 एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर राज्य की सुक्खू सरकार पर फिर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को समाचार...
article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

शिरोमणी कमेटी प्रधान धामी ने की पीयू की चैंपियन बनी खालसा कालेज की फुटबाल टीम की हौसला अफजाई

कालेज में नई बनी कंप्यूटर लैब व सैमीनार हाल का किया उद्घाटन गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करके चैंपियन बनी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!