गौवंश कल्याण के लिए गौ सेवा आयोग प्रतिबद्धः अशोक कुमार सिंगला

by

होशियारपुर, 28 मईः पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन  अशोक कुमार सिंगला ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) की बेहतर देखभाल एवं संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौवंश की भलाई हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएं, विशेषकर उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।  इस मौके पर उनके साथ पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य व मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, आयोग के सदस्य अमित जैन, मार्किट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोबिंदर मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार व एस.डी.एम गुरसिमरजीत कौर भी मौजूद थे। बैठक से पहले आयोग के चेयरमैन व सदस्यों ने कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) का दौरा किया व गौशाला में रह रहे गौवंश की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उनकी देखभाल एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

      बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने गौशालाओं के संचालन, सरकार की नीतियों एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जिला प्रशासन को गौ सेस संबंधी प्राप्त राजस्व का सही उपयोग करने हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा  संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और गौशालाओं में आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। आयोग के चेयरमैन ने समाज के प्रत्येक नागरिक से गौ सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को सुदृढ़ करने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने दानदाताओं एवं पशुप्रेमियों से आग्रह किया कि वे गौशाला में योगदान दें, ताकि गौवंश की देखभाल में कोई कमी न आए। पंजाब गौ सेवा आयोग निरंतर प्रयासरत है कि राज्य की गौशालाओं को बेहतर बनाया जाए एवं पशुओं को उचित देखभाल मिले। आयोग इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और भविष्य में भी सुधारों के लिए तत्पर रहेगा

      आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला व सदस्यों ने बताया कि कैटल पाउंड का दौरे के दौरान गौवंश के पीने के पानी, पौधारोपण, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कमियां पाई गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने आयोग के चेयरमैन व सदस्यों को विश्वास दिलाया कि सभी कमियों को जल्द दूर कर आयोग की इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड फलाही में गौवंश की देखभाल व सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर डी.डी.पी.ओ संदीप सिंह, सहायक डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. अवतार सिंह, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही चंदप्रीत सिंह, डा. अच्छर सिंह, गौ सेवक लक्ष्मी मित्तल, हरजिंदर सोनी, सोनी, नरेश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिना कोचिग के सुमीत ने नीट में 687 अंक प्राप्त किए : पिता सतवीर जाखड़ कारपैंटर, मां सरोज बाला जाखड़ घर का करती कामकाज

गढ़शंकर। मैडीकल कालेजों की सीटों को भरने के लिए सात मई को ली नीट की परीक्षा के परिणाम में 627 अंक लेने वाले सुमीत जाखड़ के पिता सतवीर जाखड़ कारपैंटर है तो मां सरोज...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
article-image
पंजाब

पासिंग आउट परेड उपरांत गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट वरेन्द्र चौहान का भव्य स्वागत

गढ़शंकर: बिहार के शहर गया में आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड उपरांत लेफ्टिनेंट के रेंक सुशोभित हुए गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा के निवासी सूबेदार मेजर कुलविन्द्र कुमार के सुपुत्र वरेन्द्र चौहान...
article-image
पंजाब

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. सना खान ने अमेरिका में रचा नया मुकाम

एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च के लिए चयन, हिमाचल का नाम किया रोशन कैंसर शोध के जरिए मानवता की सेवा का सपना अब होगा साकार एएम नाथ। पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर...
Translate »
error: Content is protected !!